{"_id":"5c6af274bdec22736e4ece7d","slug":"alka-lamba-attacks-aam-aadmi-party-leadership-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अलका लांबा का आप नेतृत्व पर हमला, पूछा-'पार्टी को क्या लाभ होगा?'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलका लांबा का आप नेतृत्व पर हमला, पूछा-'पार्टी को क्या लाभ होगा?'
Mon, 18 Feb 2019 11:29 PM IST
शाहरुख खान
भाषा, दिल्ली
भाषा, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 18 Feb 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
आम आदमी पार्टी विधायक अलका लांबा ने पार्टी नेतृत्व पर उन्हें कमजोर करने का आरोप लगाते हुए पूछा है कि उन्हें कमजोर करके पार्टी को क्या लाभ होगा?
लांबा ने सोमवार को कहा कि उन्हें आगामी बुधवार को उनके विधानसभा क्षेत्र चांदनी चौक में पार्टी संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रैली की भी सूचना नहीं दी गई है।
उन्होंने अपने बयान में कहा, कि 20 फरवरी को चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जनसभा करने आ रहे हैं, जिसकी मुझे कोई खबर नहीं है।
पार्टी नेतृत्व से पिछले कुछ समय से नाराज चल रहीं लांबा ने अगले विधान सभा चुनाव के लिए अभी से आप उम्मीदवार को मैदान में उतार देने का भी आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने पुराने चेहरे को मैदान में 2020 के लिए अभी से उतार भी दिया है, जबकि मैं एक विधायक के तौर पर आज भी पूरी तरह से जनता के बीच सक्रिय रहते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही हूं। मुझे कमज़ोर करके पार्टी को क्या लाभ होगा?।

Trending Videos
आप की ओर से लाम्बा के आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई। उन्होंने कहा कि उन पर कांग्रेस में जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। लांबा ने पार्टी के किसी नेता का नाम लिए बिना कहा, कांग्रेस से गठबंधन में कोई और ही किसी भी स्तर पर समझौता करने को तैयार बैठा है, जो सबके सामने भी है।
उन्होंने कहा कि जनता ने चुना है, जनता के लिए यूं ही समर्पित रहते हुए अपने काम जारी रखूंगी। उल्लेखनीय है कि हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का भारत रत्न सम्मान वापस लेने संबंधी आप विधायकों के विधान सभा में पेश कथित प्रस्ताव का विरोध करने के बाद से लांबा से पार्टी नेतृत्व नाराज है।