फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Alka lamba Attack on arvind kejriwal

अलका लांबा का खुलासा, अभद्र भाषा से वरिष्ठ विधायक के आ गए थे आंसू, दे दिया था इस्तीफा लेकिन...

Sun, 17 Mar 2019 03:24 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 17 Mar 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
Alka lamba Attack on arvind kejriwal
फाइल फोटो
आप विधायक अलका लांबा ने कहा है कि अब वह आप में ज्यादा वक्त नहीं बिता सकती। उनको कांग्रेस से निमंत्रण मिलने का इंतजार है। उधर, लांबा के बागी रुख पर आप कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। 
विज्ञापन


सिर्फ आप प्रवक्ता व विधायक ने ट्वीट किया कि अलका लांबा को कांग्रेस में शामिल होने से पहले पार्टी से  इस्तीफा देना होगा। इसका सीधा मतलब विधायक की कुर्सी छोड़ने से है। 
विज्ञापन


विधायक के आंसू आ गए थे
लांबा ने कहा कि एक बार तो बैठक में केजरीवाल ने वरिष्ठ विधायक के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था, जिससे उनकी आंखों में आंसू आ गए थे और उन्होंने इस्तीफा तक दे दिया था,  लेकिन बाद में उन्हें मनाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आप एससी/एसटी विंग के प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा
आप के एससी/एसटी विंग के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह ने अपने पद व पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बीते 24 अगस्त को ही कर्म सिंह को यह जिम्मेदारी पार्टी ने दी थी। कर्म सिंह का आरोप है कि आप के भीतर रहकर भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं बोला जा सकता है। 

गोपाल राय की आप लीगल सेल के साथ बैठक

दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) दफ्तर में लीगल सेल के साथ बैठक की। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा हुई। गोपाल राय ने कहा कि जिस तरह से भाजपा आप के नेताओं व कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहा है, उससे आप लीगल सेल की भूमिका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed