{"_id":"5feaaf948ebc3e410e78cd75","slug":"aligarh-lover-murder-case-update-woman-accused-of-conspiring-with-husband-to-kill-the-deceased","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: प्रेमी की हत्या मामले में नया मोड़, मृतक के भाई का आरोप- चार साल से पैसे ऐंठ रही थी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: प्रेमी की हत्या मामले में नया मोड़, मृतक के भाई का आरोप- चार साल से पैसे ऐंठ रही थी महिला
Tue, 29 Dec 2020 10:12 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल में रविवार देर शाम पत्नी के साथ रंगरलियां मानाते पकड़े गए नोएडा निवासी प्रेमी की हत्या में नया मोड़ आ गया है। युवक के परिवार ने पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि महिला ने साजिश के तहत युवक को बुलाकर अपने पति से हत्या कराई है।
फिलहाल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिवार को सौंप दिया गया है। नोएडा के रघुपुरा थाना क्षेत्र के गांव आकलपुर निवासी आकाश (विकास का भाई) ने महिला पायल उर्फ कमलेश व उसके पति सुंदरलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें कहा गया है कि भाई विकास के चार साल से पायल नाम की महिला से संबंध थे।
महिला खुद को अविवाहित व अपना नाम पायल बताकर उससे रिश्ता बनाए हुए थी और शादी करने की बात कहती थी। उसने यह संबंध विकास की संपत्ति हड़पने की नीयत से बनाए थे। इतना ही नहीं, कई बार महिला ने उससे जेवर व नकदी भी लिए, जो कभी वापस नहीं लौटाए।
विज्ञापन
अब साजिश रचकर उसे रविवार सुबह आठ बजे फोन करके बुलाया। इसके बाद अपने पति से हत्या करा दी। इंस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन के अनुसार प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति सुंदरलाल को मंगलवार को जेल भेजा जाएगा।
वहीं महिला की साजिश की भूमिका की जांच के बाद निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि रविवार देर शाम सारसौल पर अग्रवाल ढाबा के सामने वाली गली में रहने वाले सुंदरलाल के घर में उसकी पत्नी संग रंगरेलियां मनाते हुए पकड़े जाने पर सुंदरलाल ने विकास के सिर पर बल्ला मारकर हत्या कर दी थी। बाद में पुलिस ने विकास के परिवार को सूचना देकर यहां बुलाया था।
मृतक के सिर में तीन चोटों के निशान
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विकास के सिर में चोटों के तीन निशान पाए गए हैं। डॉक्टरों ने अपनी राय व्यक्त करते हुए बताया है कि उसके सिर में किसी वजनी वस्तु से तीन बार प्रहार किया गया, जिससे गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
बच्चे अभी रिश्तेदारों के पास
पुलिस के अनुसार, अभी पति-पत्नी हिरासत में हैं। उनके दोनों बेटों को फिलहाल रिश्ते के ताऊ अपने साथ लोधा ले गए हैं।