फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Alert: WhatsApp admin of the communal remarked Well

अलर्ट : व्हाट्सएप पर सांप्रदायिक टिप्पणी की तो एडमिन की खैर नहीं

Sun, 05 Mar 2017 07:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 05 Mar 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
Alert: WhatsApp admin of the communal remarked Well
Whatsapp

मतगणना और होली के मद्देनजर पुलिस अलर्ट हो गई है। साइबर सेल और खुफिया विभाग ऐसे लोगों पर नजर बनाए हुए है, जो सोशल साइट्स पर सांप्रदायिक टिप्पणी करते हैं।

विज्ञापन


ऐसी हरकत करने वाले असामाजिक लोगों को पुलिस जेल भेजेगी। अगर किसी ने व्हाट्स एप ग्रुप पर पोस्ट की है तो उसके एडमिन पर कार्रवाई की जाएगी। 
शासन के निर्देश हैं कि माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

ऐसे लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाए। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि सभी थानेदारों और क्षेत्राधिकारियों को सौहार्द बिगाड़ने वालों पर नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मतगणना के दौरान और होली पर्व पर कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब करने की नापाक कोशिश कर सकते हैं, लेकिन पुलिस उन्हें ऐसा नहीं करने देगी। इसकेअलावा उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अगर दिखती है या सोशल साइट्स पर कोई आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए, ताकि पुलिस कार्रवाई कर सके। होली पर बदमाश भी वारदात करने की फिराक में रहते हैं, लोगों को उनसे भी सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed