फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Alert to Indian airport for terror attacks

हमला कराची में अलर्ट दिल्ली में

Wed, 11 Jun 2014 03:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Jun 2014 03:22 PM IST
विज्ञापन
Alert to Indian airport for terror attacks

कराची (पाकिस्तान) के जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार रात आतंकी हमले के बाद भारतीय खुफिया एजेंसियों ने भारत के एयरपोर्ट पर हमले की आशंका जताई है।

विज्ञापन


इसके मद्देनजर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सभी एयरपोर्ट को अलर्ट कर दिया गया है। दिल्ली के आईजीआई और पालम एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के कमांडो दस्ते को तैनात कर दिया गया है। एयरपोर्ट के भीतर जाने वाले सभी रास्तों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन


भारत के 59 एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के 23 हजार जवान तैनात हैं, जबकि पांच हजार सीआईएसएफ कर्मी पर दिल्ली के एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली के एयरपोर्ट की चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सिखों के दो गुट आपस में भिड़े, एक घायल

एयरपोर्ट के सभी एंट्री प्वाइंट पर कमांडो तैनात कर दिए गए हैं। साथ ही अत्याधुनिक हथियार से लैस क्विक रिएक्शन टीम पूरे एयरपोर्ट परिसर में निगरानी रख रही है। सुरक्षा में तैनात सभी जवानों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने स्तर पर सतर्क रहें और यहां आने वालों पर विशेष निगरानी रखें।

सुरक्षा व्यवस्था को जांचने के लिए मॉक ड्रिल किया जा रहा है। अधिकारी का कहना है कि एयरपोर्ट के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील जगहों को चिह्नित कर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। खासकर उन जगहों पर निगरानी बढ़ा दी गई है, जहां से किसी के घुसने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed