फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Alert issued for Delhi-NCR Possibility of storms thunderstorms and rain in the next two hours

दिल्ली-NCR में अलर्ट जारी: अगले दो घंटे में आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना; लोगों से घरों में रहने की अपील

Fri, 12 Jun 2026 10:18 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 12 Jun 2026 10:18 PM IST
सार

Weather Update: मौसम विभाग ने दिल्ली समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में तत्काल मौसम चेतावनी जारी की है। अगले दो घंटे के दौरान तेज धूलभरी आंधी के बाद गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Alert issued for Delhi-NCR Possibility of storms thunderstorms and rain in the next two hours
दिल्ली एनसीआर में बदलने वाला है मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों के लिए तत्काल मौसम चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार अगले दो घंटे के दौरान दिल्ली और पूरे एनसीआर क्षेत्र में धूलभरी आंधी के बाद गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।

विज्ञापन

बिजली गिरने की आशंका
मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। कई स्थानों पर बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। खराब मौसम को देखते हुए लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा और यूपी के हिस्से भी शामिल
चेतावनी में हरियाणा के कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत, हिसार, रोहतक, सोनीपत, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल, नूंह और नारनौल समेत कई जिलों को शामिल किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के शामली, कांधला, बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, नंदगांव और बरसाना क्षेत्रों में भी मौसम अचानक बदलने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

राजस्थान में भी बारिश का पूर्वानुमान
इसके अलावा राजस्थान के अलवर, भरतपुर, डीग, बयाना, झुंझुनूं, खैरथल, कोटपूतली, राजगढ़ और महंदीपुर बालाजी सहित कई इलाकों में भी तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

लोगों से घरों में रहने की अपील
मौसम विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है। प्रशासन को भी संभावित मौसमीय प्रभावों को देखते हुए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed