शरीर पर कफन पड़ते ही उठ बैठा 'मुर्दा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसे जिंगदी से बेरुखी कहा जाए या नशे में बेसुध हो जाना, जो एक शराबी को मुर्दाघर में रखे स्ट्रैचर पर लेट गया। यह घटना गुड़गांव से सटे पलवल के सिविल अस्पताल की है।
चांदहट गांव का रहने वाला एक शराबी बृहस्पतिवार की रात घायल अवस्था में अस्पताल आया हुआ था। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उसके सिर में चोट लगी थी। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करके उसे भेज दिया था।
अस्पताल में मच गई अफरा-तफरी
बताया जाता है कि उक्त शराबी अपने घर जाने के बजाए अस्पताल परिसर में बने मुर्दाघर के पास पहुंच गया और बाहर रखे स्ट्रैचर पर सो गया। शुक्रवार सुबह तक वह सोता रहा। इस दौरान किसी सामाजिक संगठन के पदाधिकारी की नजर उस पर पड़ी।
उन्हें लगा कि स्ट्रैचर लेटा हुआ व्यक्ति मर चुका है। वह बाहर से कफन खरीदकर ले आए और उसके ऊपर डाल दिया। कफन पड़ते ही शराबी खड़ा हो गया।
मुर्दाघर के पास खड़े लोग यह दृश्य देखकर अचंभे रह गए। तब तक उसका नशा भी उतर चुका था। अस्पताल में तैनात गार्ड मौके पर पहुंचे और अस्पताल से बाहर कर दिया। उक्त शराबी की पहचान नहीं हो पाई।