{"_id":"5e2ef11d8ebc3e4ad74f81e9","slug":"alcohol-was-being-sold-by-children-in-house-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मकान में बंधक बनाकर बच्चों से बिकवाई जा रही थी शराब, आरोपी महिला फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मकान में बंधक बनाकर बच्चों से बिकवाई जा रही थी शराब, आरोपी महिला फरार
Tue, 28 Jan 2020 12:03 AM IST
Abhishek Singh
राजीव कुमार, नई दिल्ली
राजीव कुमार, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
शराब की बोतल बरामद
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदापुर में नाबालिगों से शराब बिक्री कराने का मामला सामने आया है। एक महिला बारह साल के दो बच्चों को मकान में बंधक बनाकर उनसे शराब बिकवा रही थी। पुलिस ने मकान पर दबिश देकर दोनों बच्चों को मुक्त करवाकर बाल आश्रम में भेज दिया है। पुलिस ने मकान से 70 पौवे शराब बरामद की है। मामले का खुलासा होने के बाद से आरोपी महिला फरार है। पुलिस आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम और जुबनाइल जस्टिस की धारा के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्तम नगर के नंदराम पार्क स्थित एक बंद मकान से शराब की बिक्री हो रही है। पुलिस ने अदालत से मकान का सर्च वारंट लेने के बाद वहां दबिश दी। दरवाजे पर ताला लगा था। पुलिस दरवाजा काटकर भीतर घुसी। पुलिस पहली मंजिल पर स्थित एक कमरे में पहुंची। कमरे में काफी मात्रा में शराब के पौवे रखे थे। वहीं दो 12 वर्षीय बच्चे मौजूद थे।
विज्ञापन
उन बच्चों ने पूछताछ में बताया कि वह मूलत: महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। मकान मालकिन नंदनी उन्हें गांव से लेकर आई थी। यहां लाने के बाद दोनों को इस कमरे में कैद करके रखा है। वह शराब की पेटियां लाकर उन्हें देती है जिन्हें उन्हें बेचना होता है। वह शराब बेचने के एवज में हर महीने हजार रुपये और खाना देती है। सुबह में वह दरवाजा बंद करके चली जाती है और रात में उनसे पैसे लेने आती है।
विज्ञापन
रात को वह इसी घर में सो जाती है। बच्चों ने खुलासा किया कि महिला उन्हें मकान के बाहर नहीं जाने देती और न ही किसी के आने पर दरवाजा खोलने की इजाजत देती है। बच्चों के पास से पुलिस ने 440 रुपये बरामद किए। पुलिस ने मुक्त कराने के बाद दोनों बच्चों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया जहां से उन्हें बाल आश्रम भेज दिया गया।