{"_id":"62e9041d1c2a6cde92c4d440b1652c0d","slug":"alcohol-contractors-should-pay-huda-before-they-left-contract","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब का ठेका छोड़ने से पहले करना होगा हुडा का हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब का ठेका छोड़ने से पहले करना होगा हुडा का हिसाब
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 24 Feb 2014 06:32 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव में शराब का ठेका और अहाता चलाने की अनुमति देने से पहले विभाग को ठेकेदार से जगह का किराया लेना होगा।
विज्ञापन
शहर के अलग-अलग प्वाइंट पर हुडा की ग्रीन बेल्ट पर चलने वाले ठेकों पर गोल-माल सामने आया है। हुडा प्रशासक ने उपायुक्त आबकारी एवं कराधन को लिखे पत्र में नए टेंडर से पहले व्यवस्था तय करने को कहा है।
आबकारी विभाग की ओर से हुडा के संपदा विभाग दो के क्षेत्र की ग्रीन बेल्ट पर कुल 45 ठेके हैं। ठेके और अहाते के लिए हुडा की ग्रीन बेल्ट की जमीन किराए पर दी गई है।
विज्ञापन
शराब ठेकेदारों की ओर से हुडा के किराए का भुगतान नहीं किया जा रहा है। हुडा की ओर से अब तक 19 करोड़ रुपए बकाया है।
जिसमें से अब तक हुडा को लगभग एक करोड रुपए का ही भुगतान हुआ। हुडा प्रशासक पीसी मीणा ने उपायुक्त आबकारी एवं कराधान को पत्र लिख कर नए ठेकों को छोड़ने से पहले हुडा के किराए की रिकवरी तय की जाए।
विज्ञापन