{"_id":"5cb7bf8cbdec2213f22d3ce7","slug":"alarm-ring-in-mumbai-thief-caught-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में बजा सिक्योरिटी अलार्म, दिल्ली में पकड़ा गया चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई में बजा सिक्योरिटी अलार्म, दिल्ली में पकड़ा गया चोर
Thu, 18 Apr 2019 05:36 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 18 Apr 2019 05:36 AM IST
विज्ञापन
चोर गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में बजा सिक्योरिटी अलार्म और दिल्ली में पकड़ा गया चोर...। बिंदापुर इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक ने आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में तोड़ दिया। इससे पहले कि वह कैश निकाल पाता, मुंबई में बैठे अधिकारियों को इसकी सूचना मिल गई। रात ढाई बजे दिल्ली में सुरक्षा अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद चोर को रंगे हाथ दबोचा गया। आरोपी की पहचान उत्तम नगर निवासी हरिचरण (18) के रूप में हुई है। इसके पास से एक लोहे की रॉड बरामद की गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
बिंदापुर के उत्तम विहार में आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम लगा हुआ है। मार्डन सिक्योरिटी फोर्स में तैनात संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम की नवादा से लेकर उत्तम विहार तक की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी है। मंगलवार देर रात करीब 2.30 बजे उनके मोबाइल पर मुंबई एमएसएफ ऑफिस से कॉल आया। ऑफिस से बताया गया कि उत्तम विहार के एटीएम में घुसकर कोई शख्स तोड़फोड़ कर रहा है।
विज्ञापन
एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे और सिक्योरिटी अलार्म से मुंबई कंट्रोल रूम को सूचना मिल गई। उन्होंने दिल्ली में संतोष को अलर्ट कर दिया। संतोष फौरन एटीएम में पहुंचा, इसी दौरान पुलिस भी वहां पहुंच गई। मौके पर आरोपी ने एटीएम बूथ का आधा शटर डाला हुआ था। आरोपी ने लोहे की रॉड की मदद से एटीएम का काफी हिस्सा तोड़ भी दिया था।
विज्ञापन