फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Al Qaeda module six suspects also took training in forests of Mewat After Bulandshahr

अलकायदा मॉड्यूल: बुलंदशहर के बाद मेवात के जंगलों में भी ली थी ट्रेनिंग; छह संदिग्धों का पूछताछ में बड़ा खुलासा

Wed, 28 Aug 2024 09:05 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 28 Aug 2024 09:05 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए छह संदिग्धों ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। संदिग्धों ने बुलंदशहर के बाद मेवात के जंगलों में भी ट्रेनिंग ली थी। कुछ वर्ष पहले निजामुद्दीन स्थित मरकज में आए थे।

विज्ञापन
Al Qaeda module six suspects also took training in forests of Mewat After Bulandshahr
Al Qaeda module - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भिवाड़ी, राजस्थान से अलकायदा से प्रभावित होकर बने कथित आतंकी मॉड्यूल के जिन छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, वह मेवात के जंगलों में ट्रेनिंग लेने भिवाड़ी आए थे। यहां से उन्हें मेवात के जंगलों में ट्रेनिंग लेने भेजा गया था। हालांकि इससे पहले ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 इस मॉड्यूल से जुड़े कुछ युवक कुछ साल पहले दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में आए थे। बताया जा रहा है कि तब इनका डॉक्टर के मॉड्यूल से कोई संपर्क नहीं था। इन्होंने पहले उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में ट्रेनिंग ली थी। दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिए गए एक युवक को पूछताछ करने के बाद नोटिस देकर छोड़ दिया है। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रांची के डाक्टर इश्तियाक अहमद द्वारा अलकायदा से प्रभावित होकर खड़ा किए गए इस मॉड्यूल के छह संदिग्ध रांची निवासी हसन अंसारी, एनामुल अंसारी, अल्ताफ, अरशद खान, उमर फारूक और शाहबाज अंसारी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल सेल की गिरफ्त में मौजूद इन संदिग्धों ने खुलासा किया है कि ये सभी रांची से बुलंदशहर, यूपी गए थे। यहां पर ये दो से तीन दिन रुके थे। यहां इन्हें फिट रहने, हथियार बनाने और चलाने की ट्रेनिंग दी गई। साथ ही फाइटिंग का भी प्रशिक्षण दिया गया। 

बताया जा रहा है कि वह बुलंदशहर से भिवाड़ी गए थे। स्पेशल सेल का पता कर रही है कि ये बुलंदशहर से भिवाड़ी किस रूट से गए थे। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली से भिवाड़ी, राजस्थान गए थे। इनको बोला गया था कि यहां पर कुछ लोग मिलेंगे और वह उन्हें आगे की ट्रेनिंग देंगे। 

ये  संगठन से जुड़े हुए हैं। ये भिवाड़ी में दो दिन दिन रुके थे। यहां से शाम के समय पहुंचे थे और अगले दिन इनको ट्रेनिंग के लिए मेवात के जंगलों में भेजा गया था। 
 

अगलेे दिन शाम को स्पेशल सेल ने इनको गिरफ्तार कर लिया था।  यहां पर इनको किराए पर कमरा लिया गया था। पुलिस ने जो एके-47 जैसे जो हथियार बरामद किए हैं उनमें से ज्यादातर भिवाड़ी से ही बरामद हुए हैं।  

क्लीनिक के अलावा लैब भी चलाता है आरोपी डाॅक्टर
आरोपी मॉड्यूल सरगना डाक्टर अहमद इश्तियाक खुद हड्डियों का डॉक्टर है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी हर महीने ढ़ाई से तीन लाख रुपये से ज्यादा कमाता था। उसने जो मॉड्यूल खड़ा किया है उनके संदिग्ध सदस्यों के आने-जाने, रुकने, रहने व अन्य खर्च वह खुद ही उठाता था।

 

संदिग्धों को पकड़ने के लिए पुलिस दे रही दबिश
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी डाॅक्टर के मॉड्यूल में 20-25 युवक हैं। इनसे अभी 11 को ही गिरफ्तार किया गया है। एक को पूछताछ के बाद नोटिस देकर छोड़ दिया गया है। बाकी फरार युवकों को पकडऩे के लिए दबिश दी जा रही है।
 

भिवाड़ी से गिरफ्तार किए गए युवक कुछ समय पहले बुलंदशहर, यूपी में हथियारों की ट्रेनिंग लेने आए थे। यहां ये तीन दिन रुके थे। इसके बाद ये वापस रांची चले गए थे। इसके बाद अब इनको आतंकी ट्रेनिंग लेने मेवात के जंगलों में भेजा गया था। किराए पर कमरा लेकर इनको भिवाड़ी भेजा गया। -प्रमोद कुमार कुशवाह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, स्पेशल सेल, दिल्ली पुलिस

धर्म के नाम पर उकसाया फिर धमकी देकर करवाना चाहते थे वारदात 
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभी तक की पूछताछ में ये बात सामने आई है कि आरोपी डाक्टर इश्तियाक ने उसके मॉड्यूल में शामिल युवकों को पहले धर्म के नाम पर उकसाया और फिर जेहादी बना दिया। युवकों ने पूछताछ में बताया कि अब उन्हें धमकी दी जाती थी कि अगर उन्होंने धर्म के लिए आतंकी वारदातें नहीं कीं तो उन्हें पुलिस को सूचना देकर फंसा दिया जाएगा। ऐसे में उनकी पूरी जिंदगी जेल में गुजरेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed