फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Akhtar Khan murder case, Inspector Home Singh Yadav suspended

अख्तर खान की हत्या के मामले में लापरवाह इंस्पेक्टर होम सिंह यादव सस्पेंड

Sun, 01 May 2016 04:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 01 May 2016 04:20 AM IST
विज्ञापन
Akhtar Khan murder case, Inspector Home Singh Yadav suspended
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

दादरी में हुई मुठभेड़ में दरोगा अख्तर खान की हत्या और पुलिस कस्टडी से फरार अंकित गुर्जर के मामले में अभी तक की जांच का आईजी सुजीत पांडेय ने शनिवार को जायजा लिया।

विज्ञापन


उन्होंने जांच रिपोर्ट के आधार पर लापरवाही बरतने वाले इंस्पेक्टर होम सिंह यादव को सस्पेंड कर दिया। फरार अंकित गुर्जर को पकड़ने का निर्देश दिया। सूरजपुर स्थित एसएसपी कार्यालय में आईजी ने बॉर्डर सीलिंग को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। आईजी ने वारदात में जिले की सीमाओं को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए निश्चित स्थान और पुलिस बल की जरूरत पर बातचीत की।
विज्ञापन


उन्होंने बदमाशों के फरार होने की स्थिति में किस प्रकार से सीमा की निगरानी की जाए इस पर चर्चा की। हालांकि इस मामले में अंतिम बैठक रविवार को होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यादव ने सीनियर अधिकारियों को नहीं दी थी जानकारी

Akhtar Khan murder case, Inspector Home Singh Yadav suspended

बैठक के दौरान अंकित गुर्जर और दादरी मुठभेड़ की जांच रिपोर्ट के बारे में अधिकारियों ने आईजी को जानकारी दी। उन्होंने इंस्पेक्टर होम सिंह यादव को लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया। इससे पहले होम सिंह यादव को लाइन हाजिर किया गया था।

अंकित गुर्जर को पकड़ने के लिए बनाई गई एसटीएफ और पुलिस की टीम के अभी तक के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में एसपी क्राइम विश्वजीत श्रीवास्तव, एसपी सिटी और सभी क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।

दादरी के नई आबादी में दबिश देने की सूचना होम सिंह यादव ने सीनियर अधिकारियों को नहीं दी थी। तीन दिन से बदमाशों के सक्रिय होने की जानकारी उन्हें थी। इसके बावजूद अधिकारियों को कुछ नहीं बताया गया। मुठभेड़ के लिए जरूरी तैयारी और सावधानी नहीं बरती गई। इस तरह की लापरवाही पाए जाने पर होम सिंह यादव को सस्पेंड कर दिया है।
- किरण एस, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed