फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Akhilesh Yadav's fan Munir admitted in Noida

अखिलेश यादव का फैन मुनीर नोएडा में भर्ती

Sun, 08 Jan 2017 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 08 Jan 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav's fan Munir admitted in Noida
अस्पताल में भर्ती मुनीर - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी में चल रहे घमासान के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के फैन मुनीर अजहर खान (9) ने जहर खा लिया था। शनिवार को मुनीर को नोएडा के सेक्टर-137 के फेलिक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक अब उसकी हालत में सुधार है।

विज्ञापन


दिल्ली के शाहीन बाग जामिया नगर निवासी बाल कलाकार मुनीर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से जुड़ी फिल्म ‘दीवाना अखिलेश का’ में मुख्य भूमिका निभा रहा था, लेकिन सपा में विवाद के चलते ये फिल्म स्थगित हो गई। परिवार के साथ भी वह समाजवादी पार्टी में हो रहे घमासान की चर्चा करता रहता था। विवाद से परेशान होकर उसने जहर खा लिया था।
विज्ञापन


सेक्टर-137 स्थित फेलिक्स अस्पताल के चेयरमैन डॉक्टर डीके गुप्ता ने बताया कि शनिवार की दोपहर 2 बजे परिजन अस्पताल में इलाज के लिए लाए थे। मुनीर को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। उसे उल्टी हो रही थी और नीचे के रास्ते से खून आ रहा था। सांस लेने में भी दिक्कत थी। अब उसकी हालत ठीक है। अब टेस्ट की रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed