फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Akhand Jyoti caught fire in house, elderly woman died

Delhi NCR News: अखंड ज्योति से घर में लगी आग, बुजुर्ग महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 06:31 PM IST
विज्ञापन
- खुद को बचाने के लिए बाथरूम में घुसी महिला का घुटा दम, सीढि़यों के रास्ते पति निकल बाहर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गांधी नगर इलाके में एक इमारत की पहली मंजिल पर कमरे में देर रात अखंड ज्योति से आग लग गई। हादसे में बुजुर्ग महिला सरोज मिश्रा (72) की दम घुटने से मौत हो गई। आग लगते ही महिला के पति सीढि़यों से बाहर निकल गए। जबकि महिला खुद को बचाने के लिए बाथरूम में घुस गई थी।
बृहस्पतिवार रात करीब तीन बजे पुलिस और दमकल विभाग को रघुवरपुरा के गली नंबर-11 स्थित इमारत में आग लगने की सूचना मिली। आग तीन मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर लगी थी। इमारत में भूतल पर दुकान है। दमकल की 10 गाड़ियांं मौके पर पहुंची। पहली मंजिल के फ्लैट में सरोज मिश्रा पत्नी कृष्णा मिश्रा (76) के साथ रहती थीं। कृष्णा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह कमरे में सो रहे थे। रात करीब 2:40 बजे अखंड ज्योति के पास आग देखी। वह तुरंत सीढि़यों की ओर भागे जबकि पत्नी बाथरूम की ओर चली गईं। वह नीचे आ गए लेकिन पत्नी आग के कारण बाथरूम में फंस गई। दमकल कर्मी तुरंत आग बुझाने में जुट गए। कुछ ही देर में आग पर काबू पाने के बाद दमकल कर्मियों ने तलाशी अभियान चलाया। सरोज बाथरूम में अचेत हालत में पड़ी थी। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी मौत दम घुटने से हुई है। इसमें किसी तरह की कोई गड़बड़ी का संदेह नहीं है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed