Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Akash returns after overcoming a back injury; now has his sights set on a medal at the National Championship.

Delhi NCR News: कमर की चोट को मात देकर लौटे आकाश, अब नेशनल चैंपियनशिप में पदक पर नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
-दिल्ली स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में पूर्वी दिल्ली के लिए जीता ब्रॉन्ज मेडल
विज्ञापन

-इंजीनियरिंग और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच साध रहे सटीक निशाना

संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली।
खेल के प्रति सच्चा जुनून हो, तो बड़ी से बड़ी मुश्किलें भी रास्ता नहीं रोक पातीं। पूर्वी दिल्ली के 25 वर्षीय होनहार निशानेबाज आकाश ने इस बात को सच साबित कर दिखाया है। कमर की चोट के चलते एक साल तक शूटिंग रेंज से दूर रहने के बावजूद आकाश ने हार नहीं मानी और वापसी करते हुए अब नेशनल चैंपियनशिप में पदक जीतने की तैयारियों में जुट गए हैं। वीर भगत सिंह शूटिंग एकेडमी के सीनियर कैटेगरी के खिलाड़ी आकाश ने हाल ही में दिल्ली स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में पूर्वी दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही उन्होंने प्री-नेशनल प्रतियोगिता में अपने अचूक निशाने के दम पर आगामी नेशनल प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। आकाश ने अब तक दस पदक हासिल कर चुके हैं और अपना पूरा फोकस राष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने पर कर रहे हैं।

निशानेबाजी के अलावा आकाश की जिंदगी कई अन्य चुनौतियों से भरी है। वह पेशे से एक इंजीनियर हैं। पिता के रिटायर होने के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी भी उन्हीं के कंधों पर है। नौकरी और पारिवारिक दायित्वों के बीच तालमेल बिठाकर वह रोज अभ्यास के लिए समय निकालते हैं। कई बार काम के भारी दबाव के कारण उन्हें प्रैक्टिस के लिए समय नहीं मिल पाता, लेकिन इसके बावजूद खेल से उनका जुड़ाव कम नहीं हुआ है।
विज्ञापन


आकाश बेहद मेहनती और क्षमतावान खिलाड़ी हैं। चोट के कारण एक साल का ब्रेक भी उनके मनोबल को नहीं तोड़ सका। उन्होंने दोबारा अभ्यास शुरू किया और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर शानदार वापसी की। वह भविष्य में उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में खेलकर देश का नाम रोशन करेंगें। - कोच, विपुल चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed