फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   akali dal mla says to form government in delhi as bjp indicates

'हरी झंडी दिखाइए, मिनटों में बनेगी सरकार'

Tue, 22 Jul 2014 01:08 PM IST
Updated Tue, 22 Jul 2014 01:08 PM IST
विज्ञापन
akali dal mla says to form government in delhi as bjp indicates

वहीं, सरकार बनाने की आपाधापी में प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी बनाने की कवायद भी पीछे छूटती जा रही है। इसके चलते पार्टी कार्यकर्ता भी हैरान हैं।

विज्ञापन


प्रदेश का नेतृत्व बदले हुए पंद्रह दिन होने को है, लेकिन अभी तक कार्यकारिणी का गठन नहीं हो सका है। दरअसल जबसे प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय की नाम की घोषणा हुई है तभी से दिल्ली में सरकार बनाने की चर्चा गर्म हो गई है।
विज्ञापन


इसके चलते प्रदेश कार्यकारिणी की टीम भी नहीं चयनित हो पा रही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि नई टीम नहीं बनने के कारण कई ऐसी गतिविधियां हैं जो फिलहाल नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा टीम के चक्कर में किनारे होंगे 'बुजुर्ग'

akali dal mla says to form government in delhi as bjp indicates

पूर्व प्रदेश अध्यक्षों की टीम में शामिल लोगों को यह डर सता रहा है कि कहीं उन्हें नई टीम का हिस्सा नहीं बनाया जाए तो उनके स्तर पर शुरू की गई गतिविधि बीच में ही रोकनी पड़ेगी।

नई कार्यकारिणी के गठन पर प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय का कहना है कि पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों से लगातार चर्चा हो रही है। टीम के गठन में कम से कम एक महीना का वक्त लग जाएगा।

उन्होंने संकेत दिया है कि उनकी टीम में युवा नेताओं को तरजीह दी जाएगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर दिया जाएगा।

क्या होगा अकाली दल का दांव?

akali dal mla says to form government in delhi as bjp indicates

दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर असमंजस की स्थिति से भाजपा अभी भी नहीं उबर पाई है। शिरोमणी अकाली दल बादल गुट के उस फॉर्मूले पर भी अभी तक मोहर नहीं लगी है जिसमें यह कहा जा रहा था कि अन्य राजनीतिक पार्टियों से टूटने वाले विधायकों को शामिल कर सरकार बनाने का मैजिक आंकड़ा जुटा लिया जाएगा।

लिहाजा दिल्ली में सरकार बनेगी या नहीं इसे लेकर स्थिति सोमवार को भी साफ नहीं हो सकी। हालांकि अब दिल्ली के उपराज्यपाल की तरफ सभी की निगाहें टिकी है कि उनके कार्यालय से किस तरह का आदेश आता है।

बादल की हरी झंडी के बिना कुछ नहीं

akali dal mla says to form government in delhi as bjp indicates

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष व शिरोमणी अकाली दल बादल गुट दिल्ली के प्रधान मनजीत सिंह जीके ने कहा कि अभी तक इस मामले में किसी विधायक ने संपर्क नहीं किया है। ना ही भाजपा की तरफ से ही इस तरह के कोई संकेत मिले है।

'अमर उजाला' ने जब उनसे यह पूछा कि अगर अन्य राजनीतिक पार्टियों के विधायक अकाली दल में शामिल होने के लिए पहल करते है तो क्या उन्हें शामिल कर लिया जाएगा। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर इस तरह के प्रस्ताव आता है तो पार्टी के आलाकमान से बातचीत की जाएगी।

यानी पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के हरी झंडी मिलने के बाद ही सरकार बनाने के लिए समर्थन लिया जाएगा।

अकाली दल ने पेश किया नया फॉर्मूला

akali dal mla says to form government in delhi as bjp indicates

उन्होंने कहा कि अकाली दल के कार्यकर्ता अभी से ही चुनाव की तैयारी में है। जबकि पार्टी के एक विधायक इसमें बड़ी भूमिका भी निभा रहे है। उनका कहना है कि भाजपा अगर सरकार बनाने की हरी झंडी देती है तो आंकड़ा जुटाना बेहद ही आसान है।

बता दें कि दिल्ली में सरकार बनाने के लिए यह फॉर्मूला भी भाजपा आलाकमान के सामने पेश किया गया है कि कांग्रेस से टूटने वाले विधायक को सीधे भाजपा में शामिल नहीं कराकर अकाली दल में शामिल करा दिया जाएगा। फिर उनका समर्थन लेकर दिल्ली में सरकार बना ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed