फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Akali Dal MLA Manjinder Singh Sirsa demads resignation from Madhya Pradesh CM Kamal Nath

दिल्ली: सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उठाई मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस्तीफे की मांग

Mon, 09 Sep 2019 07:56 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Mon, 09 Sep 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
Akali Dal MLA Manjinder Singh Sirsa demads resignation from Madhya Pradesh CM Kamal Nath
मनजिंदर सिंह सिरसा

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कमेटी का कहना है कि सिख दंगा मामले में दोबारा एसआईटी की विशेष जांच होने वाली है। कमलनाथ के खिलाफ भी दोबारा जांच की फाईलें खुलेंगी। ऐसे में उनसे इस्तीफा लिया जाना चाहिए क्योंकि वह गवाहों पर दबाव बना सकते हैं।

विज्ञापन

 
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा व महासचिव हरमीत सिंह कालका ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि एसआईटी ने पार्लियमेंट स्ट्रीट पुलिस थाने में दर्ज केस को दोबारा जांच के लिए खोल दिया है। यह मामला 1984 में गुरुद्वारा साहिब में दंगों से सबंधित है। 
विज्ञापन


सिरसा ने बताया कि इस मामले में दो गवाह हैं। इनमें से एक मुखतार सिंह हैं और दूसरे पूर्व पत्रकार हैं जिन्होंने नानावटी कमिशन के सामने बयान दर्ज कराया है। बयान में 1984 सिख दंगों में कमलनाथ व वसंत साठे की भूमिका के बारे में बताया गया है। उन्होंने बताया कि यह मामला कुछ कारणों से बंद कर दिया गया था और कमलनाथ का नाम जानबुझ कर बाहर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में सोनिया गांधी व राहुल गांधी से कमलनाथ से मुख्यमंत्री पद से तुरंत इस्तीफा लेने की मांग की जा रही है। मांग करने वालों का कहना है कि मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए वह जांच को प्रभावित कर सकते हैं और गवाहों को धमका सकते हैं। दोनों गवाहों को तुरंत सुरक्षा देने की भी मांग की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed