फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ajmal Khan Cricket Club-W's magnificent victory

Delhi NCR News: अजमल खान क्रिकेट क्लब-डब्ल्यू की शानदार जीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
-सुभानिया क्रिकेट क्लब-डब्ल्यू को 18 रन से हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली।
द्वारका के छावला स्थित क्रिकेट अकादमी में आयोजित डीडीसीए महिला टी-20 लीग मुकाबले में अजमल खान क्रिकेट क्लब-डब्ल्यू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुभानिया क्रिकेट क्लब-डब्ल्यू को 18 रन से हराकर जीत दर्ज की। बल्लेबाजी करते हुए अजमल खान क्रिकेट क्लब की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए। शानदार अर्धशतकीय पारी और पूरे मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए जसलीन संधू को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही जसलीन ने अपने करियर के 2000 रन पूरे करने की विशेष उपलब्धि भी हासिल की।

टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज जसलीन संधू ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाए, जिसमें 10 शानदार चौके शामिल रहे। उनके अलावा रेश्मिथा ने 24 रन, मानसी ने 13 रन और रिया चौधरी ने 6 रन का योगदान दिया। नंदिनी राठौर ने 3, योशिता ने 2 रन और अतिरिक्त के रूप में टीम को 17 रन मिले। सुभानिया की ओर से आरिनी ने 22 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि अवनि शर्मा, इशाना मुखर्जी और अनुराग कंवर को एक-एक सफलता मिली। 122 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुभानिया क्रिकेट क्लब की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 103 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed