फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ajay maken weeps while shooting for media channel program when gets lovely bjp joining news

अरविंदर सिंह लवली के कांग्रेस छोड़ने पर मीडिया चैनल पर रो पड़े माकन

Wed, 19 Apr 2017 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 19 Apr 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
ajay maken weeps while shooting for media channel program when gets lovely bjp joining news
अजय माकन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन को पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे की सूचना मिली तो वह रोड़ पड़े, लेकिन इसके बाद रात को एक कार्यक्रम में माकन ने कहा कि जिस नेता को पार्टी ने मंत्री बनाया और कम उम्र में प्रदेश अध्यक्ष बनाया, वो चला गया। तो क्या विचारधारा की राजनीति खत्म हो गई है, सिर्फ सत्ता की सहूलियत की राजनीति करनी है। माकन ने कई सवाल भी उठाए।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माकन ने पटपड़गंज की एक सभा में कहा कि भजपा किसी भी तरह के लालच व डराकर कांग्रेस नेताओं को शामिल करने में लगी है। हमारे एक नेता जिन्हें पहली बार चुने जाने पर बिना नंबर मंत्री बनाकर दस वर्ष रखा, कम उम्र में प्रदेश अध्यक्ष बनाया, भाजपा ने उन्हें लिया। क्या लालच या डर की वजह गए, ये हमें नहीं पता। लेकिन दुख इस बात का जरूर है कि विचारधारा की राजनीति नहीं रही हमारे देश में।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं के बीच दुखी माकन ने कहा, क्या हम लोगों को सत्ता का लालच या सुख ही बताएगा कि हम लोग किस पार्टी में जाएंगे। या हमें इस बात का फैसला करना है कि अपनी मां समान पार्टी की विचारधारा को पकड़कर चलना है, इसका फैसला करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


माकन ने कहा कि कार्यकर्ता विचाराधारा के साथ जुड़ें। आज एक व्यक्ति एक पद पर है कल नहीं रहेगा। मैं भी आज इस पद पर हूं कल नहीं रहूंगा। कोई भी व्यक्ति सारी जिंदगी इसी पद पर नहीं रहेगा। कभी कार्यकर्ता, कभी नेता बनता है तो कभी नेता से कार्यकर्ता बनता है। लेकिन विचारधारा वही रहती है।


अगर कांग्रेस की विचारधारा है तो विचारधारा ऐसे कैसे किसी की बदल सकती है? क्या सत्ता के सुख हमारे विचारधारा को परिवर्तित कर देता है। क्या सत्ता के अंदर डर या हिंसा इतनी हो जाती है कि विचारधारा से नीचे उतर जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed