{"_id":"64587944225b6cefa40c9d25","slug":"ajay-maken-said-that-171-crores-were-spent-for-kejriwal-s-bungalow-not-45-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: अजय माकन का बड़ा आरोप, केजरीवाल के बंगले के लिए 45 करोड़ नहीं 171 करोड़ किए गए खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: अजय माकन का बड़ा आरोप, केजरीवाल के बंगले के लिए 45 करोड़ नहीं 171 करोड़ किए गए खर्च
Mon, 08 May 2023 09:54 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 08 May 2023 09:54 AM IST
सार
अजय माकन ने आरोप लगाया कि दिल्ली की जनता का 171 करोड़ रुपये का खर्चा कोविड के समय में खर्च किया गया। जब दिल्ली के लोग आक्सीजन के लिए तरस रहे थे, हॉस्पिटल को और बेड को तरस रहे थे।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अजय माकन
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के अजय माकन ने रविवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले के सौंदर्यीकरण में 45 करोड़ रुपये नहीं बल्कि तीन गुना यानी 171 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। अजय माकन ने कहा कि कि मुख्यमंत्री के आवासीय परिसर के विस्तार के लिए उनकी सरकार को उन अधिकारियों के लिए अतिरिक्त फ्लैट खरीदने पड़े जिनके घरों को या तो ध्वस्त करा दिया गया या खाली करा दिया गया।
विज्ञापन
अजय माकन ने आरोप लगाया कि दिल्ली की जनता का 171 करोड़ रुपये का खर्चा कोविड के समय में खर्च किया गया। जब दिल्ली के लोग आक्सीजन के लिए तरस रहे थे, हॉस्पिटल को और बेड को तरस रहे थे। जब गरीब आदमी खाने को तरस रहे थे।
विज्ञापन
अजय माकन ने दावा किया कि इस निर्माणाधीन परिसर में 22 ऑफिसर्स के फ्लैट हैं, जिन्हें तोड़ा और खाली कराया गया है। जिसकी भरपाई करने के लिए सरकार ने कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज में करीब 126 करोड़ के 21 टाइप-5 फ्लैट खरीदे हैं।
विज्ञापन