{"_id":"5915b8f34f1c1b0a6985115b","slug":"ajay-makan-comments-against-delhi-cm-kejriwal-over-bribe-allegations","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"माकन बोले- बड़े-बड़े आदर्श की बात करने वाला CM भ्रष्टाचार में लिप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माकन बोले- बड़े-बड़े आदर्श की बात करने वाला CM भ्रष्टाचार में लिप्त
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 13 May 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
मनोज तिवारी, अजय माकन, कुमार विश्वास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा है कि जो आम आदमी पार्टी का मुखिया बड़े-बड़े आदर्श की बात करता था, वहीं अरविंद केजरीवाल अब भ्रष्टाचार में लिप्त है।
विज्ञापन
उसी सरकार का पूर्व मंत्री अरविंद केजरीवाल पर 2 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगा रहा है। अब अरविंद केजरीवाल के पद पर बने रहने का नैतिक और कानूनी अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
माकन भ्रष्टाचार के आरोप में अरविंद केजरीवाल से इस्तीफा मांगने के लिए कांग्रेस की तरफ से जमा किए जा रहे 10 लाख हस्ताक्षर अभियान में शामिल होने मौजपुर निगम वार्ड में पहुंचे थे।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने जो 2 करोड़ रुपये लेनदेन के आरोप लगाए हैं, उसे कार्टून वाले पम्फलेट से कांग्रेस जमीनी स्तर पर पहुंचा रही है और इस्तीफा मांगने के समर्थन में हस्ताक्षर करवा रही है।
केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस का अभियान
ajay makan
- फोटो : ANI
पूर्वी नगर निगम के वार्ड नंबर 40 मौजपुर से कांग्रेस की प्रत्याशी रेखा शर्मा की पदयात्रा में पहुंचे अजय माकन ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल का इस्तीफा मांगने को लेकर चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में 10 लाख से ज्यादा हस्ताक्षर जमा करने में कांग्रेस कामयाब होगी।
शुंगलू कमेटी रिपोर्ट में उजागर हुए भ्रष्टाचार केअलावा पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल और अन्य मंत्री पर भी पैसे के लेनदेन का आरोप लगाया है। अब जनता भी समझ गई है कि जनता की भावनाओं के साथ अरविंद केजरीवाल खिलवाड़ किया है।
दिल्ली कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल पर लगे भ्रष्टाचार को लेकर जनता संग्रह के पत्र में कार्टून बनाए हैं। उसे पम्फलेट बनाकर देने केसाथ जनमत संग्रह पत्र पर कार्यकर्ता हस्ताक्षर करवा रहे हैं। मौजपुर में चुनाव प्रचार पदयात्रा में पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अरविंद केजरीवाल कुर्सी से चिपक गए हैं। तमाम आरोप केबावजूद नैतिकता त्यागकर पद छोडने को तैयार नहीं, सभी आदर्शवादी वादे सत्ता के लिए किए थे।