फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   air severe at seven places in Delhi no relief for three days

पॉल्यूशन ही पॉल्यूशन: दिल्ली में सात जगहों पर हवा रही गंभीर, तीन दिन तक राहत के आसार नहीं

Wed, 09 Nov 2022 12:51 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 09 Nov 2022 12:51 AM IST
सार

 सफर का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिन तक हवा की रफ्तार कम रहेगी व वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में ही बनी रहेगी। 

विज्ञापन
air severe at seven places in Delhi no relief for three days
दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में दिनभर स्मॉग की चादर छाए रहने से सात स्थानों पर हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई है। 411 एक्यूआई के साथ नरेला और नेहरू नगर की हवा सबसे जहरीली रही। वहीं, बवाना, जहांगीरपुरी, रोहिणी, शादीपुर, विवेक विहार और सोनिया विहार में भी हवा गंभीर रही है। दिलशाद गार्डन को छोड़ सभी मानक केंद्रों पर हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। दिलशाद गार्डन का एक्यूआई 276 दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से दिल्ली के 36 मानक केंद्रों पर आंकड़े उपलब्ध कराए जाते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दोपहर में अधिकांश मानक केंद्रों पर पीएम 10 का स्तर गंभीर श्रेणी तक दर्ज किया गया। प्रदूषण अधिक होने की वजह से लोगों को सांस संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, लोगों ने आंखों में जलन के साथ सीने में जलन महसूस की।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन तक राहत के आसार नहीं
केंद्र की वायु मानक संस्था सफर इंडिया के मुताबिक, बीते 24 घंटे में पराली जलने की घटनाओं की पीएम 2.5 में नौ फीसदी तक हिस्सेदारी रही है। वहीं, 2.5 माइक्रोमीटर से बड़े कणों की पीएम 10 में 52 फीसदी हिस्सेदारी रही। पीएम 2.5 का स्तर 171 और पीएम 10 का स्तर 325 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर तक रहा। सफर का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिन तक हवा की रफ्तार कम रहेगी व वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में ही बनी रहेगी। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के मुताबिक, पंजाब में 604, हरियाणा में 11, उत्तर प्रदेश में 44, मध्यप्रदेश में 783 और राजस्थान में पांच जगहों पर पराली जलने की घटनाएं दर्ज हुई हैं। वहीं, दिल्ली में एक भी जगह पर पराली नहीं जली।

विज्ञापन

दिल्ली के विभिन्न मानक केंद्रों पर दर्ज एक्यूआई
नरेला- 411
नेहरू नगर- 411
जहांगीरपुरी- 406
सोनिया विहार- 405
शादीपुर- 404
बवाना- 403
विवेक विहार- 401
रोहिणी- 400
मुंडका- 399
एनएसआईटी द्वारका- 398
पटपड़गंज- 392
आनंद विहार- 391
अशोक विहार- 391
अलीपुर- 378
आया नगर- 314
मथुरा रोड- 353
डीटीयू- 373
डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज- 359
द्वारका सेक्टर आठ- 372
एयरपोर्ट- 349
आईटीओ- 356
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम- 372
लोदी रोड- 315
मेजर ध्यान चंद स्टेडियम- 380
मंदिर मार्ग- 373
नजफगढ़- 356
ओखला फेज दो- 369
पटपड़गंज- 392
पंजाबी बाग- 381
पूसा- 346
आरकेपुरम- 369
सिरिफोर्ट- 372
अरबिंदो मार्ग- 321
वजीरपुर- 395
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed