{"_id":"69fde82d66c8195dc0018f27","slug":"air-quality-reaches-satisfactory-category-aqi-recorded-100-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-135481-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: संतोषजनक श्रेणी में पहुंची हवा, एक्यूआई 100 दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: संतोषजनक श्रेणी में पहुंची हवा, एक्यूआई 100 दर्ज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में हवा की दिशा बदलने के चलते फिजा एक बार फिर से संतोषजनक श्रेणी में पहुंच गई है। ऐसे में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 100 दर्ज किया गया। यह हवा की संतोषजनक श्रेणी है। इसमें बृहस्पतिवार की तुलना में 25 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी ओर, एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 129 दर्ज किया गया, यह हवा की मध्यम श्रेणी है। वहीं, गुरुग्राम में 118, फरीदाबाद और नोएडा में 102 एक्यूआई दर्ज किया गया। ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 98 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, हवा उत्तर-पूर्व दिशा से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 4,000 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 10,900 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। दूसरी ओर, शाम चार बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 93.2 और पीएम2.5 की मात्रा 41 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। ऐसे में सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि शनिवार को हवा मध्यम श्रेणी रह सकती है।