फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Air quality index was recorded at 409 in Delhi on Wednesday

दिल्ली बनी गैस चैंबर: गंभीर श्रेणी में 'सांसें', AQI पहुंचा 400 के पार; अगले तीन दिन राहत के नहीं आसार

Wed, 24 Jan 2024 10:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 24 Jan 2024 10:58 PM IST
सार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक 13 इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें नरेला का सर्वाधिक सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 415 रहा। नेहरू नगर में 413, मुंडका में 412, वजीरपुर में 411, पंजाबी बाग व ने मोती बाग में 409, रोहिणी में 405 व ओखला फेज-2 में 404 एक्यूआई दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Air quality index was recorded at 409 in Delhi on Wednesday
दिल्ली में हवा बेहद खराब श्रेणी में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम व हवाओं की दिशा बदलने से राजधानी एक बार फिर गैस चैंबर बन गई है। हवा की कम गति कम होने से आसमान में सुबह स्मॉग की चादर छाई नजर आई। बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 409 दर्ज किया गया। यह मंगलवार के मुकाबले 41 सूचकांक अधिक है। सुबह से ही धुंध के साथ घना कोहरा के देखने को मिला। दोपहर में भी धूप पूरी तरह से नहीं खिली। रात में यह स्थिति और बिगड़ गई। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने परेशानी शुरू हो गई है। 13 इलाकों में एक्यूआई 400 दर्ज किया गया। वहीं, 17 इलाकों में हवा बेहद खराब और तीन इलाकों में खराब श्रेणी में रही। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार तक स्थिति सुधारने के कोई आसार नहीं है।

विज्ञापन

मौसमी दशाएं प्रतिकूल
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक बुधवार को औसतन छह से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा पश्चिम से उत्तर दिशा की ओर से चलीं। वहीं, बृहस्पतिवार को हवा विभिन्न दिशा की ओर से चलेंगी। इस दौरान हवा की गति चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। शुक्रवार को हवा उत्तर-पूर्व से उत्तर-पश्चिम दिशा से चल सकती है। गति चार से आठ किमी रहने के आसार है। शनिवार को हवा उत्तर-पश्चिम से पश्चिम दिशा से चलने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति छह से 12 किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नरेला रहा सर्वाधिक प्रदूषित
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक 13 इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें नरेला का सर्वाधिक सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 415 रहा। नेहरू नगर में 413, मुंडका में 412, वजीरपुर में 411, पंजाबी बाग व ने मोती बाग में 409, रोहिणी में 405 व ओखला फेज-2 में 404 एक्यूआई दर्ज किया गया। साथ ही, 17 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में रही। मथुरा रोड़ व सीरोफोर्ट में 399, पटपड़गंज में 396, शादीपुर में 393, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 390, आरके पुरम में 389 व पूसा में 387 सूचकांक दर्ज किया गया। वहीं तीन इलाकों में हवा 200 के पार रही। इनमें दिलशाद गार्डन में 288, लोधी रोड़ में 286 व आया नगर में 285 एक्यूआई रहा।

विज्ञापन

गाजियाबाद की हवा रही सबसे कम प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में गाजियाबाद का सबसे कम वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 328 रहा, यह बेहद खराब श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा में 378, नोएडा में 370, गुरुग्राम में 354 व फरीदाबाद में एक्यूआई 340 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed