फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Air quality in Delhi NCR is in very poor category

Pollution: हवा अब भी बेहद खराब, दिल्ली-NCR के अधिकतर शहरों में एक्यूआई 300 पार; अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं

Tue, 21 Nov 2023 06:02 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 21 Nov 2023 06:02 AM IST
सार

राजधानी में वायु की दिशा बदलने व गति कम होने से सांसों पर संकट बरकरार है। दो दिन से हवा बेहद खराब श्रेणी में स्थिर है। सोमवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 348 दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब श्रेणी है।

विज्ञापन
Air quality in Delhi NCR is in very poor category
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में एक दिन पहले के मुकाबले हवा कुछ और खराब हो गई है। गुरुग्राम को छोड़कर दिल्ली समेत एनसीआर के सभी प्रमुख शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में है और सूचकांक 300 के पार बना हुआ है। आने वाले दिनों में इससे कोई बड़ी राहत भी नहीं मिलने वाली है, क्योंकि मौसम की परिस्थितियां प्रतिकूल बनी हुई हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सोमवार शाम चार बजे जारी बीते 24 घंटे के औसत आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 348 दर्ज किया गया। वहीं, फरीदाबाद में यह 329, गाजियाबाद में 321, ग्रेटर नोएडा में 318 और नोएडा में 331 रहा। यह सभी आंकड़े बहुत खराब श्रेणी वाले हैं। गुरुग्राम में जरूर एक्यूआई 300 से नीचे 261 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में आता है। विभाग के मुताबिक, कुछ दिन में हवा की गुणवत्ता में अधिक सुधार की संभावना भी नहीं है। हालांकि, उसके बाद एक्यूआई में कुछ कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन


सांसों पर संकट बरकरार
राजधानी में वायु की दिशा बदलने व गति कम होने से सांसों पर संकट बरकरार है। दो दिन से हवा बेहद खराब श्रेणी में स्थिर है। सोमवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 348 दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। यह रविवार के मुकाबले 29 सूचकांक ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआर के शहरों में दिल्ली की हवा सबसे प्रदूषित रही। सुबह के समय हवा कोहरा छाया नजर आया। ऐसे में इस दौरान एक्यूआई खराब श्रेणी में पहुंचा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे ही प्रदूषण बढ़ता गया। पंजाबी बाग समेत तीन इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। 27 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में व छह इलाकों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली की हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। कमोबेश यही स्थिति बृहस्पतिवार तक बने रहने का अनुमान है। विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में जैसे-जैसे गिरावट आएगी, वैसे ही हवा की गति कम होने से वातावरण में फैले प्रदूषक कण और संघन होंगे।

रोक के बावजूद कैसे जल रही पराली एनजीटी की पंजाब सरकार को फटकार
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने प्रदूषण और पराली जलाने के बढ़ते मामलों पर पंजाब सरकार को फटकार लगाई है। अधिकरण ने सोमवार को राज्य सरकार से पूछा कि पराली जलाने पर तत्काल रोक लगाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कैसे पराली जलाई जा रही है। शीर्ष अदालत के आदेश का पालन करने में नाकाम रहने के लिए राज्य सरकार की आलोचना भी की।

एनजीटी ने पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों पर भी असंतोष जताया। अधिकरण ने कहा, यह आपके प्रशासन की पूर्ण विफलता है। पूरा प्रशासन काम पर लगा हुआ है और फिर भी आप असफल हैं। जब यह मामला उठाया गया था, तब पराली जलाने की लगभग 600 घटनाएं दर्ज की गई थीं। अब यह संख्या 33,000 हो गई है, जबकि एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर विचार कर रहे हैं और आप कह रहे हैं कि आप इसे रोकने के प्रयास कर रहे हैं। एजेंसी

पंजाब सरकार गंभीर नहीं
पंजाब सरकार के वकील से आगे सवाल करते हुए एनजीटी ने कहा, लगता है कि आपका नारा 'कृपया घुटते रहो' है। शायद आपका राज्य समस्या की गंभीरता को नहीं समझता। प्रमुख योगदान आपके राज्य का है। गौरतलब है कि दिल्ली में अक्तूबर और नवंबर में भारी प्रदूषण के लिए पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने को जिम्मेदार माना जाता है। इस महीने अब तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में रही है।

बृहस्पतिवार तक बेहद खराब श्रेणी में रहेगी हवा
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान के मुताबिक, सोमवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलीं। गति आठ किमी प्रतिघंटा रही। मंगलवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम से चलने का अनुमान है। हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। बृहस्पतिवार को हवाएं पूर्व की दिशा से चल सकती हैं। हवा की गति 8 किमी प्रतिघंटे रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed