Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Air pollution sparks row in MCD House, BJP-AAP councillors exchange heated words

Delhi NCR News: एमसीडी सदन में हंगामा, भाजपा-आप के पार्षदों ने प्रदूषण के लिए एक-दूसरे को ठहराया जिम्मेदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
मेयर राजा इकबाल सिंह ने सदन की कार्रवाई की स्थगित
विज्ञापन

सदन की बैठक में बहस और आरोप-प्रत्यारोप का दाैर चला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर मंगलवार को एमसीडी सदन की बैठक में बहस और आरोप-प्रत्यारोप का दाैर चला। आम आदमी पार्टी व भाजपा के पार्षदों ने एक-दूसरे को इसका जिम्मेदार ठहराया। बैठक में माहौल इतना गर्म हुआ कि मेयर राजा इकबाल सिंह को सदन की कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी।
शुरुआत दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने और शोक प्रस्ताव से हुई थी। इसी दौरान माहौल गरमाने लगा। नेता प्रतिपक्ष और आप पार्षद अंकुश नारंग ने प्रस्ताव रखा कि दिल्ली में प्रदूषण के कारण जिन लोगों की मौत हुई है, उनकी आत्मा की शांति के लिए सदन शोक व्यक्त करे। भाजपा पार्षदों ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि आप प्रदूषण को राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। इसी बात पर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई।
विज्ञापन

सदन में आप की महिला पार्षद शगुफ्ता चौधरी भी निमोलाइजर लगाकर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की हवा इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए घरों और दफ्तरों में एयर प्यूरिफायर और मास्क पर निर्भर रहना पड़ रहा। इस बीच चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। भाजपा की चार इंजन सरकार होने के बावजूद दिल्ली का एक्यूआई 700 पार पहुंच रहा है। पौधारोपण, कूड़ा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था सब कागजों तक सीमित हैं। कूड़े के पहाड़ बढ़ रहे हैं, जलभराव से मासूम बच्चों की जान जा रही है, लेकिन भाजपा शासित एमसीडी ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इसके जवाब में भाजपा पार्षदों ने आप को निशाने पर लेते हुए कहा कि प्रदूषण का असली कारण आप की दिल्ली सरकार की विफल नीतिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर ने अधिकारियों को कार्रवाई के दिए निर्देश
नई दिल्ली।
सदन की बैठक में राजधानी में बढ़ते वायु और धूल प्रदूषण पर महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल, समयबद्ध और परिणाम-आधारित कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि पक्ष और विपक्ष दोनों के सुझाव समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी वार्ड में कूड़ा, पत्ते या बायोमास जलाने की घटना बर्दाश्त नहीं होगी, जिसके लिए रात और सुबह की विशेष पेट्रोलिंग टीमें सक्रिय है। महापौर ने कहा कि निगम दिल्ली को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed