Threat: सैन फ्रांसिस्को से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में मिला धमकी भरा टिश्यू पेपर, सकते में रहीं सुरक्षा एजेंसियां
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 17 May 2022 09:48 PM IST
सार
सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान की गैलरी में धमकी भरा टिश्यू पेपर मिलने से हड़कंप मच गया। टिश्यू पेपर पर लिखकर विमान को उड़ाने की धमकी दी गई। दिल्ली हवाई अड्डे पर विमान के पहुंचने पर गहन जांच की गई। जांच में कोई विस्फोटक नहीं मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : अमर उजाला