{"_id":"65ab0cbb68bfd85e8b0eed37","slug":"air-india-crew-member-murdered-in-public-in-noida-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida : एअर इंडिया क्रू सदस्य की नोएडा में सरेआम हत्या, जिम से लौटते वक्त बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida : एअर इंडिया क्रू सदस्य की नोएडा में सरेआम हत्या, जिम से लौटते वक्त बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
Sat, 20 Jan 2024 05:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 20 Jan 2024 05:29 AM IST
सार
शुक्रवार दोपहर नोएडा के सेक्टर-104 के मार्केट में करीब 2:15 बजे बाइक सवार पांच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पांच गोलियां लगने से सूरजमान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सूरजमान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिम से लौट रहे एअर इंडिया के क्रू सदस्य सूरजमान (32) की बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलियां मार हत्या कर दी। शुक्रवार दोपहर नोएडा के सेक्टर-104 के मार्केट में करीब 2:15 बजे बाइक सवार पांच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पांच गोलियां लगने से सूरजमान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने मौके पर नौ गोलियां चलाईं।
विज्ञापन
मूलरूप से दिल्ली के वजीरपुर निवासी सूरजमान सेक्टर-104 के लोटस पनास सोसाइटी में सपरिवार रह रहे थे। सूरजमान जिम से वर्कआउट कर घर लौटने के लिए जैसे ही कार में बैठे, पहले से घात लगाए बदमाशों ने गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। तीन बदमाश गोलियां बरसाते रहे, जबकि एक बाइक स्टार्ट कर कुछ दूरी पर खड़ा रहा।
विज्ञापन
दूसरी बाइक पर सवार एक बदमाश बाजार में रेकी करता देखा गया। हालांकि, पुलिस ने तीन बदमाशों के एक ही बाइक पर आने का दावा किया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सूचना मिलने के करीब 30 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे सूरजमान को कार से निकलने का मौका नहीं मिल सका। उनके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।