{"_id":"58e745354f1c1b4a3e5b8c19","slug":"air-india-and-indigo-flights-clean-shave-at-igi-airport-were-about-to-collide-each-other","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एयरपोर्ट पर टकराने से बचे दो विमान, 122 यात्रियों की जान बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली एयरपोर्ट पर टकराने से बचे दो विमान, 122 यात्रियों की जान बची
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 08 Apr 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर एक बार फिर से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल एयर इंडिया और इंडिगो की फ्लाइटें आमने-सामने आ गईं थीं लेकिन कोई भी हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
बता दें कि यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे की है। उस वक्त दिल्ली से गोवा जा रही एयर इंडिया-156 टेक ऑफ करने वाली थी, वहीं इंडिगो 6E-398 रांची से दिल्ली लैंड कर रही थी।
विज्ञापन
हालांकि समय रहते ही एयर इंडिया की फ्लाइट को पीछे जाने के लिए कहा गया जिससे दोनों विमानों की टक्कर होने से बच गई। एयर इंडिया की फ्लाइट में 122 यात्री सवार थे अगर टक्कर होती तो इन सबकी जान खतरे में पड़ सकती थी।FLASH: Air India and Indigo flights come face to face at Delhi airport runway, mishap averted due to ATC communication. pic.twitter.com/1XL0TgJty1
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) April 7, 2017
इस घटना के चलते एयर इंडिया का विमान लगभग दो घंटे देरी से गोवा के लिए रवाना हुआ। अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि यह घटना किस वजह से हुई है। इस बात की जांच की जा रही है कि यह घटना तकनीकी कमी से हुई है या मानवीय कमी इसकी वजह है।