{"_id":"4e1d32a64f48a803fffe8ab6814b625e","slug":"air-force-landing-trial-beforepresident-s-visit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति के दौरे से पहले वायु सेना ने किया लैंडिंग ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति के दौरे से पहले वायु सेना ने किया लैंडिंग ट्रायल
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-91 स्थित शिवनाडर यूनिवर्सिटी (एसएनयू) में 18 जनवरी को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के आगमन से पहले शनिवार को वायु सेना के हेलीकॉप्टरों ने लैंडिंग ट्रायल किए।
विज्ञापन
राष्ट्रपति के आगमन के लिए विवि कैंपस में तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। तीनों हेलीपैड पर दो हेलीकॉप्टरों ने सुबह 11:30 बजे लैंडिंग की। देश के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी सोमवार को यूनिवर्सिटी का उद्घाटन करते हुए शिक्षा क्षेत्र में देश को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन
साथ ही कैंपस में फेकल्टी रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स की नींव रखते हुए पहला एचसीएल अनुदान प्रदान करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक मुख्य अतिथि और यूपी के परिवहन मंत्री यसर शाह विशिष्ट अतिथि होंगे।
विज्ञापन
सोमवार को राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर 11:50 मिनट पर यूनिवर्सिटी कैंपस में लैंड करेगा। 12 बजे कार्यक्रम शुरू होकर 1:15 बजे समाप्त हो जाएगा। इस कार्यक्रम से पहले शनिवार को हुए वायु सेना के ट्रायल के दौरान एसपी देहात संजय सिंह, उपजिलाधिकारी राजेश कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह मौजूद रहे।
सुरक्षा में 1400 पुलिसकर्मी
राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यावस्था में पांच एसपी, पांच एएसपी, 11 सीओ, 22 इंस्पेक्टर, 150 सब इंस्पेक्टर और पीएसी समेत 1400 की संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बैठक कर संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा, आपातकालीन चिकित्सा, विद्युत, पेयजल, साफ सफाई और दूरसंचार व्यवस्था से जुड़े दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।