फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Air Force capable of handling every situation: Arun Raha

हर हालात से निपटने में वायुसेना सक्षम: अरूप राहा

Thu, 09 Oct 2014 12:36 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Thu, 09 Oct 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
Air Force capable of handling every situation: Arun Raha

वायुसेना प्रमुख अरूप राहा ने कहा कि भारत सरकार पड़ोसी मुल्कों से अच्छे संबंधों के लिए लगातार प्रयासरत है। सरकार और सभी सुरक्षा बल मिलकर जल्द से जल्द सीमाओं पर शांति स्थापित करने की कोशिश में जुटे हैं। वायुसेना हर तरह के हालात से निपटने में पूरी तरह सक्षम है।

विज्ञापन


वायुसेना प्रमुख ने यह बयान वायुसेना के 82वें स्थापना दिवस के अवसर पर बुध्ावार काे हिंडन एयरबेस पर आयोजित समारोहके दौरान कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वायुसेना नए दौर की चुनौतियों के मद्देनजर सैनिकों की ट्रेनिंग के तरीकों में बदलाव के साथ संसाधनों और संचार प्रणाली को तेजी से विकसित करने का काम कर रही है। आने वाले कुछ वर्षों में इसके परिणाम दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरक्युलिस और ग्लोबमास्टर ने सेना की शक्ति कई गुना बढ़ा दी है। इनकी मदद से न सिर्फ बाहरी ताकतों से सुरक्षा बल्कि देश की अंदरूनी आपदाआें में भी वायुसेना ने अपनी क्षमता का अद्भुत परिचय दिया है।


परेड और एयर शो में जवानाें ने अद्भुत सामंजस्य का परिचय दिया। इस दौरान आर्मी चीफ दलबीर सिंह सुहाग, चीफ ऑफ नेवल स्टॉफ रोबिन के. धवन के साथ वायुसेना के ब्रांड एंबेसडर सचिन तेंदुलकर भी मौजूद रहे।

अगले वर्ष तक देश में ही बनेंगे फाइटर प्लेन
लाइट काम्बेट एयरक्राफ्ट (एलसीए एमके-1) तेजस के निर्माण में हो रही देरी पर वायुसेना प्रमुख ने कहा कि फाइटर प्लेन एलसीए एमके-1 तेजस का प्रोडक्शन हर हाल में अगले साल तक शुरू हो जाएगा। इसके निर्माण की फाइनल ऑपरेशनल क्लीयरेंस (एफओसी) दिसंबर 2014 तक मिलनी थी, जिसमें देरी हो गई है। एफओसी मिलते ही निर्माण शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed