फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   air compressor blast, one killed

कंप्रेशर का टैंक फटने से दुकान मालिक की मौत

Tue, 01 Apr 2014 06:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 01 Apr 2014 06:10 PM IST
विज्ञापन

दिल्ली के खजूरी खास इलाके में मंगलवार सुबह हवा भरने वाली मशीन का कंप्रेशर टैंक फट गया। हादसे में दुकान मालिक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त किरणपाल (48) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


प्रत्यक्ष दर्शियों की मानें तो धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। लोग घटना स्थल की ओर भागे। किरणपाल के शरीर के परखच्चे उड़ गए थे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मंगलवार दोपहर को किरणपाल का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। शुरूआती जांच के बाद पुलिस हवा का दबाव अधिक होने को हादसे की वजह मान रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक किरणपाल अपने परिवार के साथ मकान नंबर-151, गली नंबर-1, हरिजन बस्ती सादतपुर, करावल नगर में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी निर्मला, दो बेटे राहुल (19) और गोलू (15) हैं। किरणपाल की करावल नगर मेन रोड पर सैनी साइकिल वर्क्स के नाम से दुकान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोज की तरह सुबह करीब 7.15 बजे किरणपाल अपनी दुकान पर पहुंच गए। दुकान खोलने के बाद किरणपाल ने हवा भरने वाली मशीन का कंप्रेशर ऑन कर दिया। इस बीच करीब 7.35 बजे अचानक तेज धमाके के साथ कंप्रेशर का टैंक फट गया। पड़ोसी किरण की दुकान की ओर भागे। दुकान के अंदर किरण का बुरी तरह क्षतिग्रस्त शव पड़ा हुआ था।

धमाका इतना जबरदस्त था कि टैंक के टुकड़े विस्फोट के साथ दूर तक गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि हादसे के समय दुकान में किरणपाल के अलावा कोई और मौजूद नहीं था।


वहीं धमाके के समय दुकान के सामने से भी कोई गुजर नहीं रहा था। अगर दुकान के आसपास चहल-पहल होती तो जानमाल का ज्यादा नुकसान होता। पुलिस ने दुकान की जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed