{"_id":"5de1afa58ebc3e54cc611a31","slug":"aikscc-s-two-day-national-seminar-begins","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआईकेएससीसी का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू, घोषणा-पत्र आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआईकेएससीसी का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू, घोषणा-पत्र आज
Sat, 30 Nov 2019 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 30 Nov 2019 05:24 AM IST
विज्ञापन
किसाम सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति (एआईकेएससीसी) के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन की शुरुआत शुक्रवार को मावलंकर हाल में हुई। उद्घाटन एआईकेएससीसी के संयोजक वीएम सिंह ने किया।
विज्ञापन
अधिवेशन में देश भर से आए करीब 250 किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने किसानों से जुड़े मसलों पर खुली चर्चा शुरू की। शनिवार दोपहर बाद समापन सत्र में दो दिन में उठे मसलों का व्यापक मसौदा तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
संयोजक सिंह ने किसान संगठनों के प्रतिनिधियां का स्वागत करते हुए उनसे संपूर्ण कर्ज माफी व न्यूनतम समर्थन मूल्य के कानूनी प्रावधानों पर चर्चा की।
उन्होंने किसान प्रतिनिधियों से अपील की कि वे राजनीतिक दलों व सांसदों पर दबाव डालकर उन्हें किसानों की हक में आवाज उठाने को मजबूर करें। उन्होंने कहा कि देश तभी बचेगा, जब अन्नदाता बचेंगे।
विज्ञापन
उद्घाटन सत्र के बाद एआईकेएससीसी की वर्किंग ग्रुप की बैठक हुई। अधिवेशन में वीएम सिंह के अलावा इसमें योगेंद्र यादव, मेधा पाटकर, अतुल अंजान समेत दूसरे सदस्य मौजूद थे।
इसमें संपूर्ण कर्ज माफी, न्यूनतम समर्थन मूल्य, भूमि अधिग्रहण कानून-2013, मुक्त व्यापार समझौते, वन अधिकार कानून, लावारिस पशु, कृषि मजदूरों के लिए कानून, कश्मीर में कृषि संकट, पराली और प्रदूषण जैसे मसलों पर चर्चा हुई।
इसके बाद किसान संगठनों के खुले सम्मेलन की शुरुआत हुई। पहले दिन करीब 25 संगठनों के प्रतिनिधियों ने खेती-किसानी से जुड़े मसलों पर अपनी बता रखी। जबकि बाकी संगठनों के प्रतिनिधि शनिवार को इस पर चर्चा करेंगे।
एआईकेएससीसी से जुड़े अवीक साहा ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद करीब दो बजे दो दिवसीय चर्चा में उठाए गए मसलों पर एक घोषणा पत्र तैयार होगा। इसे करीब चार बजे जारी किया जाएगा। इसमें किसानों से जुड़े सभी मसले शामिल होंगे।