फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS will investigate defects in the structure of the molecule

Delhi AIIMS: अणु की संरचना में खराबी की जांच करेगा एम्स, इलाज होगा आसान

Tue, 23 Apr 2024 01:48 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 23 Apr 2024 01:48 AM IST
सार

शरीर की कोशिकाओं के अणु की संरचना में आने वाली खराबी का पता एम्स आसानी से लगा सकेगा। इसकी जांच के लिए संस्थान में सुविधाओं को अपग्रेड किया जा रहा है।

विज्ञापन
AIIMS will investigate defects in the structure of the molecule
Delhi AIIMS - फोटो : ANI

विस्तार

शरीर की कोशिकाओं के अणु की संरचना में आने वाली खराबी का पता एम्स आसानी से लगा सकेगा। इसकी जांच के लिए संस्थान में सुविधाओं को अपग्रेड किया जा रहा है। इनकी मदद से जांच के बाद बीमारी का कारण पता लगाकर सटीक इलाज संभव हो सकेगा। साथ ही भविष्य में इलाज की नीति व तकनीक भी बनाई जा सकेगी।

विज्ञापन


दरअसल, एम्स देश का पहला क्रायो-इलेक्ट्रान माइक्रोस्कोप सुविधा केंद्र विकसित कर रहा है। इसके लिए मौजूदा इलेक्ट्राॅन माइक्रोस्कोप सुविधा केंद्र को अपग्रेड किया जा रहा है। करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से नए उपकरण लगाए गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि एक साल बाद यह सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके बाद कैंसर सहित कई बीमारियों का कारण पता लगाना आसान होगा।
विज्ञापन


एनाटमी विभाग के विशेषज्ञ डाॅ. सुभाष चंद्र यादव की माने तो यह नई तकनीक है। देश के किसी चिकित्सा संस्थान में पहली बार आएगी। इस तकनीक में 16 उपकरण होते हैं। क्रायो-इलेक्ट्राॅन माइक्रोस्कोपी जांच के लिए मरीजों के टिश्यू व ब्लाक के सैंपल को माइनस 196 डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखा जाता है। क्रायो-इलेक्ट्रान माइक्रोस्कोप 3 डी इमेजिंग तकनीक से लैस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तकनीक की मदद से कोशिकाओं के एक-एक अणु की संरचना और उसमें आई खराबी को समझ कर जांच कर पाना संभव होगा। कारण पता लगने के बाद मरीज का सटीक इलाज संभव हो सकेगा। साथ ही आने वाले समय में इसकी मदद से जांच व इलाज की नई तकनीक विकसित भी कर सकेंगे। विभाग के डॉक्टरों का कहना है कि मौजूदा समय में इलेक्ट्राॅन माइक्रोस्कोप सुविधा केंद्र में किडनी, मस्कूलर, हृदय व आंख की बीमारियों की जांच होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed