{"_id":"622cc7a438cf1f754e601fae","slug":"aiims-trauma-center-started-for-non-corona-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत भरी खबर: गैर कोरोना रोगियों के लिए शुरू हुआ एम्स ट्रामा सेंटर, आखिरी कोरोना मरीज भी हुआ डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत भरी खबर: गैर कोरोना रोगियों के लिए शुरू हुआ एम्स ट्रामा सेंटर, आखिरी कोरोना मरीज भी हुआ डिस्चार्ज
Sat, 12 Mar 2022 09:50 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 12 Mar 2022 09:50 PM IST
सार
एम्स ट्रामा सेंटर के प्रमुख डॉ. राजेश मल्होत्रा ने बताया कि बीते माह एम्स के मुख्य परिसर से ट्रामा सेवाओं को स्थानांतरित किया गया था। हालांकि अभी तक ट्रामा की आपातकालीन सेवाएं मुख्य परिसर से ही संचालित हो रही थी लेकिन शनिवार से यह व्यवस्था पहले की तरह ट्रामा सेंटर में शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
दिल्ली एम्स का ट्रामा सेंटर नान कोविड रोगियों के लिए शुरू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का ट्रामा सेंटर शनिवार देर शाम से गैर कोविड रोगियों के लिए शुरू हुआ। यहां कोरोना संक्रमण का अब एक भी केस नहीं है। आखिरी मरीज को भी स्वस्थ घोषित करने के बाद एम्स ने कोविड वार्ड को खाली घोषित किया। करीब तीन महीने बाद एम्स के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। मरीज न होने की वजह से अस्पताल की सेवाओं को अब गैर कोविड रोगियों के लिए उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर के प्रमुख डॉ. राजेश मल्होत्रा ने बताया कि बीते माह एम्स के मुख्य परिसर से ट्रामा सेवाओं को स्थानांतरित किया गया था। हालांकि अभी तक ट्रामा की आपातकालीन सेवाएं मुख्य परिसर से ही संचालित हो रही थी लेकिन शनिवार से यह व्यवस्था पहले की तरह ट्रामा सेंटर में शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
साल 2020 के बाद पहली बार दिल्ली एम्स का ट्रामा सेंटर गैर कोविड रोगियों के लिए पूरी तरह से संचालित किया जा रहा है जिसका सबसे बड़ा फायदा सड़क दुर्घटना या अन्य किसी घटना में घायलों को समय पर उपचार मिल पाएगा।
विज्ञापन