फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS to work with Germany on AI and robotics in medical innovation

Delhi NCR News: एम्स चिकित्सीय नवाचार में जर्मनी के साथ एआई और रोबोटिक्स पर करेगा काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
जर्मनी में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में एम्स प्रतिनिधिमंडल ने लिया हिस्सा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। चिकित्सीय निदान में डिजिटल प्रौद्योगिकी, स्टार्टअप और शोध को बढ़ावा देने के लिए एम्स और जर्मनी के टीयू ड्रेसडेन विश्वविद्यालय मिलकर काम करेंगे। दोनों के बीच इसको लेकर एक पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। स्वास्थ्य सेवा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), एक्सआर और रोबोटिक्स विषय पर जर्मनी में भारत-जर्मन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र की ओर से तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई थी जिसमें एम्स निदेशक एम श्रीनिवास सहित एक प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेने के लिए गया था।


एम्स निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने कहा कि यह सहयोग एक क्रांतिकारी बदलाव है। चिकित्सीय अनुभव के लिए इंजीनियरिंग और तकनीकी उत्कृष्टता को मिलाकर भविष्य के लिए स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों का एक वैश्विक प्रोटोटाइप तैयार कर रहे हैं। इससे न केवल दोनों देशों में बल्कि वैश्विक स्तर पर मरीजों की देखभाल में मदद मिलेगी। एम्स मीडिया एवं प्रोटकॉल प्रभारी डॉ. रीमा दादा ने कहा कि यह सहयोग स्वास्थ्य सेवा का भविष्य अंतरराष्ट्रीय और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के सहयोग समस्या के समाधान को दर्शाता है। कैसे अकादमिक जगत, नैदानिक चिकित्सा और प्रौद्योगिकी मिलकर वैश्विक स्तर पर मरीजों के उपचार के परिणामों में बदलाव ला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed