फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS team May be go to Kerala for help of flood victims

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए केरल जा सकती है एम्स से टीम

Sun, 19 Aug 2018 08:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 19 Aug 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
AIIMS team May be go to Kerala for help of flood victims
Kerala Flood
केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एम्स से डॉक्टरों की एक टीम जल्द रवाना हो सकती है। एम्स के रेजीडेंट डॉक्टरों ने केरल आपदा को देखते हुए वहां जाने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन


एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को लिखे एक पत्र में ये मांग की। वहां जाने के लिए डॉक्टरों ने आवश्यक दवाओं और सामान भी एकत्रित करना शुरू कर दिया है।       
विज्ञापन


एम्स आरडीए के अध्यक्ष डॉ. हरजीत भट्टी ने बताया कि  केरल के हालात को देखते हुए एम्स से बड़ी संख्या में डॉक्टर, नर्स और पारा मेडिकल स्टाफ वहां जाकर लोगों की मदद करना चाह रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए उन्होंने निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया से मांग किया है कि एम्स का एक दल वहां भेजें। डॉ. भट्टी का मानें तो निदेशक ने उनके प्रस्ताव पर मौखिक सहमति जताई है। लेकिन इसके लिए मंत्रालय से भी इजाजत लेनी होगी। 
 

संभवत: सोमवार को निदेशक मंत्रालय को यह प्रस्ताव भेज सकते हैं। डॉ. भट्टी का कहना है कि केरल के हालात को देखते हुए उन्होंने वहां की जरूरतों की एक लिस्ट बनाकर उन्हें जुटाना शुरू कर दिया है। 

इसे लेकर हाल ही में हॉस्टल में मीटिंग की गई थी। जहां तय किया गया कि चिकित्सकीय दल के जाने से पहले वहां कुछ जरूरी सामान भेज दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed