फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aiims of delhi became the cleanest hospital of india, will be awarded 2.5 crore rupees

देश का सबसे साफ-सुथरा अस्पताल बना दिल्ली का AIIMS, मिलेगा करोड़ों रुपयों का इनाम

Tue, 17 Apr 2018 06:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Apr 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
aiims of delhi became the cleanest hospital of india, will be awarded 2.5 crore rupees
AIIMS

कायाकल्प योजना के तहत देश के अस्पतालों में सफाई व्यवस्था मजबूत करने के लिहाज से सरकार 11 अस्पतालों को सम्मानित करने वाली है। जिसमें देश के सबसे बड़े चिकित्सीय संस्थान एम्स को स्वच्छता को लेकर प्रथम स्थान मिला है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नई दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ढ़ाई करोड़ रुपये की राशि देकर एम्स को सम्मानित भी करेंगे।

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि सरकार ने अस्पतालों में स्वच्छता के लिहाज से जागरुकता लाने के लिए यह योजना शुरू की थी। 11 अस्पतालों को बेहतर सफाई के लिए 10 करोड़ रुपये इनाम के रूप में देने का फैसला किया है। एम्स को वर्ष 2017-18 के सबसे स्वच्छ सरकारी अस्पताल के रूप में चयन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू किया था

वहीं, सफदरजंग अस्पताल को भी सफाई में सुधार के लिए 50 लाख रुपये का इनाम मिलेगा। बता दें कि दो सप्ताह पहले ही केंद्र सरकार ने अस्पतालों में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू किया था। जिसे रविवार को समाप्त किया गया।

 

पखवाड़े के दौरान अस्पतालों का निरीक्षण करने से पहले इन्हें श्रेणी केअनुसार रखा था। ए श्रेणी के अस्पतालों में एम्स को पहला जबकि पीजीआइ चंडीगढ़ को दूसरा स्थान मिला है।

 

पांडिचेरी स्थित जेआईपीएमईआर को तीसरा और सफदरजंग अस्पताल को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। इससे पहले स्वच्छता को लेकर सफदरजंग अस्पताल ने कभी उच्च स्थान हासिल नहीं किया है।


वहीं बी श्रेणी में शिलांग के नार्थ ईस्टर्न इंदिरा गांधी रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंस को पहला, भुवनेश्वर एम्स को दूसरा स्थान मिला है।

इनके अलावा मंत्रालय ने ऋषिकेश एम्स, रायपुर एम्स, दिल्ली के राष्ट्रीय टीबी व श्वास रोग संस्थान व भोपाल एम्स को चौथे पायदान पर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed