{"_id":"5fd802768ebc3e3c4f42e701","slug":"aiims-nurses-strike-if-nursing-worker-interrupts-the-treatment-of-patient-legal-action-will-be-taken-against-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स नर्स हड़तालः ठेके पर मंगाए नर्सिंग कर्मचारी, प्रशासन बोला- इलाज में डाली बाधा तो होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स नर्स हड़तालः ठेके पर मंगाए नर्सिंग कर्मचारी, प्रशासन बोला- इलाज में डाली बाधा तो होगी एफआईआर
Tue, 15 Dec 2020 05:55 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 15 Dec 2020 05:55 AM IST
विज्ञापन
एम्स की नर्स यूनियन हड़ताल पर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली एम्स में सोमवार को नर्सिंग कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल होने के बाद ठेके पर बाहर के कर्मचारियों को बुलाया गया है। मरीजों को चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली एम्स ने अस्थायी तौर पर नर्सिंग कर्मचारियों को तैनात किया है। यह कहना है एम्स के नर्सिंग यूनियन अध्यक्ष हरीश कुमार का।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एम्स के नर्सिंग कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर कभी निदेशक तो कभी स्वास्थ्य मंत्री से अपील कर रहे हैं। कुछ समय पहले स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई बैठक में एम्स के निदेशक भी मौजूद थे। उस वक्त सभी मांगों को स्वीकार कर लिया गया लेकिन अब तक उन पर अमल नहीं किया जा सका। अब नर्सिंग यूनियन ने प्रदर्शन शुरू किया तो एम्स प्रबंधन ने बाहर से ठेके पर कर्मचारियों को बुलाया है। एम्स प्रबंधन का यह व्यवहार किसी भी हालत में स्वीकार करने योग्य नहीं है। उधर यूनियन के इन आरोपों पर एम्स प्रबंधन की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस होगी तैनात, इलाज में डाली बाधा तो होगी एफआईआर
दिल्ली एम्स में नर्सिंग कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर फैसला लिया है कि अगर किसी कर्मचारी ने मरीज के इलाज में बाधा डाली तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए दिल्ली पुलिस को पत्र लिख अतिरिक्त पुलिसबल तैनात करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
एम्स प्रबंधन ने देर शाम जारी किए आदेशों में स्पष्ट कहा है कि हड़ताल के चलते मरीजों की सेवा में किसी भी प्रकार की रुकावट न आने के लिए अतिरिक्त स्टाफ को तैनात किया है। सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अपने विभाग में कार्यरत रेजीडेंट डॉक्टर, एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र और बीएससी नर्सिंग के छात्रों की ड्यूटी लगाएं।
साथ ही कहा है कि अतिरिक्त स्टाफ को यूनियन द्वारा रोके जाने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। दिल्ली पुलिस की ओर से अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा। साथ ही एम्स के गाड्र्स भी तैनात रहेंगे। दरअसल सोमवार को नर्सिंग यूनियन ने आरोप लगाया है कि हड़ताल को लेकर प्रबंधन ने बाहर से ठेके पर कर्मचारियों को तैनात कर दिया है ताकि यह संदेश बाहर जा सके कि यूनियन की हड़ताल बेअसर है।