{"_id":"12c19e15e97b035699b612b57a983084","slug":"aiims-metro-station-found-unclaimed-bags-sensation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स मेट्रो स्टेशन पर लावारिस बैग से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स मेट्रो स्टेशन पर लावारिस बैग से सनसनी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 15 Apr 2015 11:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई अलर्ट के बीच दिल्ली मेट्रो के एम्स मेट्रो स्टेशन के गेट के बाहर लावारिस बैग की कॉल से डीएमआरसी, सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस के होश उड़ गए।
विज्ञापन
आनन-फानन में वायरलेस पर तुरंत दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों में अलर्ट की सूचना जारी करते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई और सुरक्षा जांच दस्ता बम स्कायड के साथ मेट्रो स्टेशन के बाहर पहुंच गया। आधे घंटे तक इसकी हलचल रही, लेकिन बाद में कुछ भी नहीं निकला।
विज्ञापन
एम्स मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर तीन के बाहर मंगलवार दोपहर बाद करीब सवा चार बजे एक व्यक्ति ने लावारिस बैग की सूचना सीआईएसएफ को दी। स्टाफ ने बैग देखते ही आसपास खड़े लोगों से पूछा तो किसी ने भी जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
इसी बीच सीआईएसएफ स्टाफ ने लावारिस बैग की सूचना वायरलेस पर दी, जोकि दिल्ली पुलिस के साथ-साथ दिल्ली मेट्रो के पास भी पहुंचा। इससे पहले ही मुंबई में आतंकी हमले की आशंका का अलर्ट जारी हो चुका है, इसी के चलते सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए कि कहीं कोई बड़ा हादसा न हो जाए।
इसी बीच, पुलिस के साथ-साथ बम स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची और बैग की जांच की, लेकिन खाली निकला। इसी बीच जांच चल रही थी तो एक यात्री जोकि एम्स में इलाज के लिए आया था, उसने बताया कि यह उसका बैग है।
जिसे बाद में सौंप दिया गया। हालांकि इस बीच ट्रेन के संचालन में कोई बाधा तो नहीं हुई, लेकिन इस गेट से यात्रियों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई थी।