फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS launches awareness campaign on eye safety during the festive season

Delhi NCR News: त्योहारी सीजन में आंखों की सुरक्षा को लेकर एम्स में जागरूकता अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
पिछले साल आए 190 चोट के मामले
विज्ञापन

तीर-कमान, पटाखे और कार्बाइड गन से आंखों की रोशनी जा सकती है, विशेषज्ञों ने दी सावधानी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दशहरा और दिवाली के त्योहारी सीजन में तीर-कमान, पटाखे और कार्बाइड गन के इस्तेमाल से आंखों की रोशनी जाने का गंभीर खतरा रहता है। इसको लेकर एम्स दिल्ली के डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र में सार्वजनिक व्याख्यान एवं पैनल वार्ता का आयोजन किया गया। पिछले वर्ष आंखों की चोट के करीब 190 मामले सामने आए थे।
डॉ. मनप्रीत कौर ने बताया कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों में आंखों की चोट के मामले अधिक आते हैं, जिनमें 65 प्रतिशत से ज्यादा लड़के होते हैं। 15.2 प्रतिशत मामलों में तीर-कमान से चोट लगी, जिससे कॉर्निया में छेद, लेंस क्षतिग्रस्त, रेटिना अलग होना या पुतली फटने जैसी स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन

पटाखों के गर्म कण और रसायन आंख की सतह को जला सकते हैं, जबकि कार्बाइड गन में पानी व कैल्शियम कार्बाइड से गैस बनती है, जिसके विस्फोट से गर्म रसायन व प्लास्टिक के टुकड़े आंख को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने सलाह दी कि चोट लगने पर आंख को न रगड़ें, न दबाव डालें। धंसी वस्तु स्वयं न निकालें। तत्काल नेत्र विशेषज्ञ या नजदीकी अस्पताल की आपात सेवा में जाएं। बच्चों को तीर-कमान व विस्फोटक खिलौनों से दूर रखें, रामलीला में सुरक्षित दूरी बनाए रखें और पटाखे जलाते समय सुरक्षात्मक चश्मे का उपयोग करें। केंद्र की प्रमुख डॉ. राधिका टंडन ने कहा कि त्योहारों में थोड़ी लापरवाही से आंखों को चोट लग सकती है, इसलिए सतर्कता बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed