{"_id":"6a09eca536099a755c08f583","slug":"aiims-extends-deadline-for-filling-apar-relief-for-employees-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-136755-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एम्स में एपीएआर भरने की समय-सीमा बढ़ी, कर्मचारियों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एम्स में एपीएआर भरने की समय-सीमा बढ़ी, कर्मचारियों को मिली राहत
विज्ञापन
-एम्स ने सेल्फ अप्रेजल जमा करने की अंतिम तिथि अब 15 से बढ़ाकर 31 मई कर दी गई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन (ई-एपीएआर) की समयसीमा बढ़ा दी है। यह बदलाव एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 की प्रक्रिया के लिए किया गया है। ऐसे में एम्स ने सेल्फ अप्रेजल जमा करने की अंतिम तिथि अब 15 से बढ़ाकर 31 मई कर दी गई है। हालांकि, बाकी सभी चरणों की समय-सीमा पहले की तरह ही रखी गई है। नई समय-सीमा के अनुसार, सेल्फ अप्रेजल 31 मई तक जमा किया जा सकेगा, इसके बाद रिपोर्टिंग अधिकारी द्वारा रिपोर्ट भेजने की अंतिम तिथि 30 जून तय की गई है। रिव्यूइंग अधिकारी द्वारा प्रक्रिया 31 जुलाई तक पूरी की जाएगी, जबकि पूरी ई-एपीएआर प्रक्रिया 30 नवंबर तक समाप्त होगी।
यह व्यवस्था एम्स के सभी ग्रुप ए, बी और सी अधिकारियों, फैकल्टी सदस्यों सहित सभी कर्मचारियों पर लागू होगी। एम्स प्रशासन ने बताया कि यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि कर्मचारियों को अपनी प्रदर्शन रिपोर्ट समय पर और सही तरीके से भरने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। संस्थान ने सभी डीन, विभागाध्यक्षों, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है और जल्द ही यह सूचना एम्स पोर्टल पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।