{"_id":"5db49b7a8ebc3e01376ab204","slug":"aiims-employees-did-not-get-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स कर्मचारियों की फीकी रहेगी दिवाली, नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स कर्मचारियों की फीकी रहेगी दिवाली, नहीं मिला वेतन
Sun, 27 Oct 2019 12:46 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 27 Oct 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
aiims
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के कर्मचारियों की दिवाली अबकी बार फीकी रहने वाली है। इसे लेकर कर्मचारियों में काफी आक्रोश भी है। त्योहार होने के बाद भी इन कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
इनका कहना है कि पिछले कई महीने से उन्हें वेतन देरी से मिल रहा है, लेकिन त्योहार पर वेतन ही नहीं मिला। ये सभी कर्मचारी अस्थायी तौर पर एम्स में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
कैंटीन संचालक कंपनी को लेकर इन कर्मचारियों का कहना है कि वेतन की मांग पर उन्हें नौकरी से निकाले जाने की चेतावनी तक मिली है। इसके चलते कर्मचारियों ने एम्स के उपनिदेशक को पत्र लिखते हुए तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। हालांकि शनिवार को भी इन कर्मचारियों के खाते में वेतन नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन