{"_id":"5c1c0c35bdec2256e90e07b9","slug":"aiims-doctors-leave-on-december-23-to-january-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 दिसंबर से एम्स के आधे डॉक्टर छुट्टी पर, 10 जनवरी तक मरीजों के ऑपरेशन भी टले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 दिसंबर से एम्स के आधे डॉक्टर छुट्टी पर, 10 जनवरी तक मरीजों के ऑपरेशन भी टले
Fri, 21 Dec 2018 03:10 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 21 Dec 2018 03:10 AM IST
विज्ञापन
एम्स दिल्ली (File)
करीब 20 दिन तक एम्स में मरीजों को उपचार पाने में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 23 दिसंबर से दिल्ली एम्स के आधे डॉक्टर अवकाश पर चले जाएंगे। 10 जनवरी तक चलने वाले इस शीतकालीन अवकाश के कारण एम्स में मरीजों के ऑपरेशन भी फिलहाल डॉक्टरों ने वापस आने के बाद ही करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गंभीर मरीजों को छोड़ अन्य को 10 जनवरी के बाद आकर ही डेट लेने की सलाह दी जा रही है। हालांकि एम्स प्रबंधन ने अस्पताल की व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए 23 से 31 दिसंबर और 2 जनवरी से 10 जनवरी तक 50-50 फीसदी डॉक्टरों को अवकाश पर जाने की अनुमति दी है।
विज्ञापन
साथ ही सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि डॉक्टरों के अवकाश के चलते मरीजों की सेवा में अवरोध नहीं होना चाहिए। वहीं सूत्रों की मानें तो एम्स में जिस डॉक्टर के पास मरीज का उपचार चल रहा है उसे दूसरे से इलाज कराने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए इलाज के मध्य अवकाश के चलते मरीज को कुछ दिन इंतजार की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
एम्स प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि दो चरणों में शीतकालीन अवकाश को रखा है। ताकि चिकित्सीय सेवाएं प्रभावित न हो सकें। अब किस चरण में कौन अवकाश पर जाएगा, इसकी जिम्मेदारी प्रबंधन ने विभाग को ही सौंपी है।
हालांकि डॉक्टर भी मरीजों को अवकाश के बाद ही दिखाने की सलाह दे रहे हैं। फिर भी जिन मरीजों को इसके बारे में जानकारी नहीं है वे संबंधित डॉक्टर से इस बारे में पता कर सकते हैं। ताकि अवकाश के चलते उन्हें एम्स में आकर परेशानी न हो।