{"_id":"5d472e9e8ebc3e6cc5784282","slug":"aiims-doctors-held-protest-march-on-road-at-late-night-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: एम्स में बगावत, देर रात डॉक्टरों ने निकाला विरोध मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: एम्स में बगावत, देर रात डॉक्टरों ने निकाला विरोध मार्च
Mon, 05 Aug 2019 12:51 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 05 Aug 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों का विरोध जारी
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में डॉक्टरों की हड़ताल के चौथे दिन सरकार से दबाव पड़ने पर दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया, लेकिन रविवार को रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के इस फैसले को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई। देखते ही देखते एम्स में डॉक्टरों के बीच हंगामा खड़ा हो गया। बात एसोसिएशन को भंग करने तक होने लगी। ज्यादातर डॉक्टर हड़ताल के पक्ष में खड़े हैं।
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए करीब 500 से ज्यादा डॉक्टरों व मेडिकल स्टूडेंट्स ने मिलकर एम्स में विरोध मार्च निकाला। हाथ में अपने मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर इन्होंने टॉर्च लाइट मार्च निकाला। एम्स के निदेशक ऑफिस से लेकर कैंसर और मुख्य ओपीडी की ओर से मार्च निकालने के बाद डॉक्टरों ने घोषणा की है कि उनके साथ एम्स के फैकल्टी एसोसिएशन का समर्थन भी है। अब सोमवार को सुबह साढ़े 8 बजे सभी डॉक्टरों को एम्स सभागार में एकत्रित होने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
सभागार में एकत्रित होने के बाद सभी डॉक्टर हड़ताल करने या न करने पर एक बार फिर वोटिंग करेंगे। इसके बाद ही आगे का फैसला होगा। हालांकि तब तक के लिए डॉक्टरों ने काम न करने का फैसला लिया है। उधर एम्स आरडीए के अध्यक्ष डॉ. अमरिंदर ने इस विरोध से दूरी बनाते हुए संगठन से कोई लेना देना नहीं होना बताया।
विज्ञापन