{"_id":"5d1c11bd8ebc3e3c7e7da1d7","slug":"aiims-doctor-worried-about-monkeys-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बंदरों से परेशान एम्स, डॉक्टरों ने उठाई आवाज, एक माह में तीन पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों से परेशान एम्स, डॉक्टरों ने उठाई आवाज, एक माह में तीन पर हमला
Wed, 03 Jul 2019 07:53 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 03 Jul 2019 07:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
देश के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान एम्स में रोज हजारों मरीजों का उपचार करने वाले डॉक्टर इन दिनों बंदरों से खौफजदा हैं। बंदर एक माह के भीतर संस्थान के तीन डॉक्टरों पर हमला कर चुके हैं। एम्स के रेजीडेंट डॉक्टरों ने प्रबंधन से शिकायत की है, लेकिन इस पर मंगलवार तक जवाब नहीं मिला है। इससे पहले भी एम्स के डॉक्टर बंदरों से निजात दिलाने की मांग कर चुके हैं।
पिछले वर्ष एम्स आरडीए की ओर से तत्कालीन केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को पत्र भी लिखा गया था। इस पर मेनका गांधी ने कहा था कि एम्स परिसर में हर दिन हजारों लोग आते हैं। जगह-जगह खाने की सामग्री डालने से एम्स परिसर में बंदर बढ़ रहे हैं।
इसलिए खाने की सामग्री इधर-उधर न फेंकने की अपील की जाए तो बंदरों की समस्या से निपटा जा सकता है। अब एक बार फिर डॉक्टरों ने एम्स को बंदरों से मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
एम्स आरडीए के अनुसार, हाल ही में शैक्षिक ब्लॉक के पांचवें तल पर बंदरों ने एक महिला रेजीडेंट को घायल कर दिया। इससे कुछ दिन पहले प्रथम तल पर सीढ़ियों से उतरते वक्त महिला डॉक्टर बंदरों के हमले का शिकार बनी थीं।

Trending Videos
एम्स परिसर में मौजूद आरपी सेंटर के एक डॉक्टर भी बंदरों के हमले का सामना कर चुके हैं। आरडीए ने शिकायत में यह भी कहा है कि जगह-जगह गार्ड की तैनाती न होने के कारण डॉक्टरों को बंदरों की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने तत्काल गार्डों की तैनाती, एम्स में रैबीज संक्रमण को लेकर पर्याप्त टीके और एम्स को बंदर फ्री जोन बनाने की मांग की है।