फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS Director position is the name of the procedure followed in selecting which: PMO

एम्स निदेशक पद के नाम के चयन में कौन सी प्रक्रिया का होता है पालन : PMO

Sat, 04 Mar 2017 02:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Mar 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
AIIMS Director position is the name of the procedure followed in selecting which: PMO
pmo - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक पद के तय किए गए नाम के संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से कुछ सवाल पूछे गए हैं।

विज्ञापन


निदेशक पद के लिए भेजे गए नाम को चुनने में जिस प्रक्रिया का पालन किया गया है, उसकी जानकारी भी मांगी है। एम्स के कुछ वरिष्ठ चिकित्सकों ने प्रधानमंत्री कार्यालय में इस बात की शिकायत की थी कि निदेशक पद पर चयनित नाम में वरिष्ठता को नजर अंदाज किया गया है। 
विज्ञापन


एम्स निदेशक के लिए सर्च कम सेलेक्शन कमेटी ने तीन नाम तय करके एम्स की इंस्टीट्यूट बॉडी को भेज दिया गया था। जिसके बाद इस नाम को अंतिम फैसले के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली अप्यांटमेंट कमेटी ऑफ कैबिनेट (एसीसी) को भेज दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

संभव है अभी एम्स के निदेशक का नाम तय होने में और देरी हो

AIIMS Director position is the name of the procedure followed in selecting which: PMO
pm narendra modi

​जिसके बाद कुछ आवेदकों की ओर से शिकायत की गई थी। संभव है अभी एम्स के निदेशक का नाम तय होने में और देरी हो। 31 जनवरी को एम्स के निवर्तमान निदेशक डॉ.एम.सी.मिश्रा सेवानिवृत्त हो गए थे। 

सर्च कम सेलेक्शन कमेटी एम्स के पीडियाट्रिक्स विभाग के प्रमुख डॉ. वी.के.पॉल, पल्मोनरी मेडिसिन और स्लीप डिसऑडर के प्रमुख डॉ.रणदीप गुलेरिया और कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. बलराम भार्गव के नाम भेजे गए थे।

हालांकि कमेटी ने कुछ अन्य नामों पर चर्चा की थी और इसकी जानकारी भी एम्स की इंस्टीट्यूट बॉडी को भेज दी गई थी। निदेशक पद के लिए कुल 53 चिकित्सकों ने आवेदन किया था जिसमें 18 एम्स से थे और 35 देश के अलग-अलग चिकित्सीय संस्थानों से थे। 

एम्स के ईएनटी विभाग के प्रमुख डॉ. एस.सी.शर्मा, एम्स के पैथोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ.एस.के.पांडा और मानेसर स्थित नेशनल ब्रेन रिसर्च सेंटर (एनबीआरसी) के निदेशक के नाम न होने पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed