फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS did successful surgery of cancer in 14 year old girl jaw

Hyper Parathyroidism: एम्स ने की 14 साल की लड़की के जबड़े में हुए कैंसर की सफल सर्जरी, जानें कारण व लक्षण

Wed, 03 May 2023 10:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 03 May 2023 10:20 PM IST
सार

इस सर्जरी को करने वाले सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. सुनील चुम्बर और ओरल व मैक्सिलोफेशियल सर्जरी के प्रमुख डॉ. अजॉय रॉय चौधरी ने बताया कि 14 साल की किशोरी के जबड़े में एक बड़ा कोशिका ट्यूमर बन गया था। इससे चेहरे की विकृति, खाने और बोलने में कठिनाई हो रही थी।

विज्ञापन
AIIMS did successful surgery of cancer in 14 year old girl jaw
14 साल की लड़की को थी पैराथाइरॉइड ट्यूमर की शिकायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एम्स ने 14 साल की किशोरी के जबड़े में हुए दुर्लभ कैंसर की सफल सर्जरी की है। यह एक दुर्लभ अंतःस्रावी विकार हाइपर पैराथायराइडिज्म से जुड़े जबड़े का बड़ा ट्यूमर है। पैराथायराइड ग्रंथि गर्दन में होती है और शरीर में कैल्शियम और फॉस्फेट के संतुलन को बनाए रखने में मदद करती है।

विज्ञापन

हाइपर पैराथायराइडिज्म एक ऐसी स्थिति है जो पैराथायराइड ग्रंथि में पैराथाइरॉइड हार्मोन के अतिरिक्त होने के कारण बन जाती है। इससे खून में कैल्शियम का स्तर बढ़ जाता है। इसके कारण कमजोरी, थकान और हड्डियों में दर्द सहित अन्य समस्याएं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस सर्जरी को करने वाले सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. सुनील चुम्बर और ओरल व मैक्सिलोफेशियल सर्जरी के प्रमुख डॉ. अजॉय रॉय चौधरी ने बताया कि 14 साल की किशोरी के जबड़े में एक बड़ा कोशिका ट्यूमर बन गया था। इससे चेहरे की विकृति, खाने और बोलने में कठिनाई हो रही थी।

विज्ञापन

एम्स में ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी के प्रमुख डॉ. अजॉय रॉय चौधरी ने बताया कि किशोरी का मामला सामने आने के बाद टीम ने सर्जरी की योजना बनाई। यदि समय पर सर्जरी न करते तो किशोरी को नुकसान हो सकता था। उन्होंने कहा कि यह ट्यूमर आम तौर पर धीमी गति से बढ़ता है, लेकिन जबड़े की हड्डी को नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही इसका इलाज न करते तो दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है। जबड़े की हड्डी में फ्रैक्चर भी हो सकता है।

डॉ. सूरज प्रेमानंद ने कहा कि ट्यूमर साहित्य में अभी तक का सबसे बड़ा जबड़ा ट्यूमर दिख रहा है। डॉ. देव सेनापति और डॉ. निशिकांत दामले के नेतृत्व में आधुनिक रेडियोलॉजी और परमाणु चिकित्सा निदान विधियों का उपयोग करके इस ट्यूमर को हटाया गया। प्रो. सुनील चुम्बर के नेतृत्व में सर्जनों की टीम ने पैराथायराइड एडीनोमा के लिए ऑपरेशन किया और जबड़े के ट्यूमर को हटा दिया। सर्जरी के बाद रोगी ने खाना शुरू कर दिया है और स्वस्थ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed