फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aiims creates new records of fifty percent successful heart transplant

हृदय प्रत्यारोपण में एम्स ने बनाया कीर्तिमान, 50 प्रतिशत सफलता का रिकॉर्ड

Tue, 01 Nov 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 01 Nov 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
aiims creates new records of fifty percent successful heart transplant
एम्स

एम्स ने एक बार फिर से एक कीर्तिमान स्थापित किया है। एम्स देश का पहला सरकारी अस्पताल बन गया है जहां अब तक सफलतापूर्वक 50 हृदय प्रत्यारोपण किया गया है। पहली बार एम्स में वर्ष-1994 में हृदय प्रत्यारोपण किया गया था।

विज्ञापन


अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 10 दिनों में एम्स में दो सफल हृदय प्रत्यारोपण किए गए हैं। एक हृदय बिहार के 35 वर्षीय कामता प्रसाद को प्रत्यारोपित किया गया जबकि दूसरा हृदय हरियाणा के रोहतक निवासी  संजय (40) को किया गया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक एक हृदय मध्य प्रदेश के इंदौर से लाया गया था जबकि दूसरा हृदय दिल्ली के ही एम्स ट्रॉमा सेंटर से लाया गया था। एम्स ट्रॉमा सेंटर में एक मरीज के ब्रेन डेड होने के बाद उसके परिजनों को अंगदान के लिए तैयार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑर्गेन ट्रांसप्लांट बिल पास होने के बाद एम्स में ही देश का पहला हृदय प्रत्यारोपण तीन अगस्त-1994 को डॉ. पी. वेणुगोपाल की टीम ने किया था। इसके बाद से लगातार एम्स में हृदय प्रत्यारोपण किया जा रहा है, लेकिन आंकड़ों के लिहाज से हृदय प्रत्यारोपण में वर्ष-2016 का वर्ष अभी तक सबसे अच्छा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed