{"_id":"69b974356bfca536f002e5ad","slug":"aiims-celebrates-world-social-work-day-fulfils-wishes-of-65-children-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-128240-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एम्स में विश्व सामाजिक कार्य दिवस मनाया, 65 बच्चों की इच्छाएं की पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एम्स में विश्व सामाजिक कार्य दिवस मनाया, 65 बच्चों की इच्छाएं की पूरी
विज्ञापन
-इस पहल से बच्चों और उनके परिवारों के चेहरों पर खुशी और उम्मीद की झलक देखने को मिली
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
एम्स में मंगलवार को विश्व सामाजिक कार्य दिवस उत्साह और संवेदनशीलता के साथ मनाया गया। आयोजन मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा किया गया। मुख्यअतिथि के रूप में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट प्रो. निरुपम मदन मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य मेडिकल सोशल वेलफेयर ऑफिसर पंकज के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का अभिनंदन किया। आयोजन का मुख्य आकर्षण मेक-ए-विश फाउंडेशन के सहयोग से किया गया विशेष कार्यक्रम रहा, जिसमें गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 65 बच्चों की इच्छाएं पूरी की गईं। इस पहल से बच्चों और उनके परिवारों के चेहरों पर खुशी और उम्मीद की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में मेडिकल सोशल वर्कर्स की अहम भूमिका पर भी जोर दिया गया। बताया गया कि ये कार्यकर्ता मरीजों और उनके परिवारों को भावनात्मक, सामाजिक और मनोवैज्ञानिक सहयोग प्रदान करते हैं, जिससे उन्हें कठिन समय में सहारा मिलता है। इसके साथ ही समाज सेवा में योगदान देने वाले एनजीओ, चैरिटेबल ट्रस्टों और स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की गई। समारोह के अंत में मानवता की सेवा को जारी रखने का संदेश दिया गया और सभी से समाज के कमजोर वर्गों की मदद करने की अपील की गई। कार्यक्रम में डॉ. पी कुमार, डॉ. राजदीप, डॉ. मनोरंजन महापात्र और डॉ. तुलिका सेठ सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।